Aaj ka dhanu Rashifal 24 december 2025: धनु राशि वाले आंख मूंदकर न करें किसी पर भरोसा, बिजनेस में रिस्क से होगा फायदा, पार्टनर की तलाश हो सकती है पूरी
Last Updated:
Aaj ka dhanu Rashifal 24 december 2025: ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातक अगर किसी से प्यार करते हैं तो आज के दिन आप उस प्यार को प्राप्त कर सकते हैं. अपने दिल की बात कहने के लिए भी आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा. आज के दिन आप अपने व्यवहार के कारण लोगों के बीच चर्चा में रहेंगे. धनु राशि के….

जमुई. 24 दिसंबर 2025 का दिन कई राशि के जातकों के लिए बेहतर संयोग लेकर आ रहा है. आज के दिन शुक्रादित्य योग का निर्माण होने वाला है, जिसका फायदा विभिन्न राशि के जातकों को मिलेगा. ज्योतिषाचार्य पंडित झा बताते हैं कि आज के दिन सूर्य और शुक्र की युति होगी, जिससे शुक्रादित्य योग का निर्माण होगा. इस योग को राजयोग कहा गया है, जिसका फायदा कई राशि के जातकों पर पड़ेगा. उन्होंने बताया कि आज इस युग के कारण कई राशि के जातकों के जीवन में बड़े बदलाव आएंगे. उन्हें धन संपत्ति की प्राप्ति होगी और उनके मान-सम्मान में वृद्धि होने वाली है. उन्होंने बताया कि धनु राशि के जातकों पर भी इस योग का असर पड़ेगा. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज के दिन बड़ा लाभ हो सकता है. उसके लिए उन्हें थोड़ा सा जोखिम उठाना पड़ेगा. हालांकि, आज के दिन उन्हें कई प्रकार से सावधानी बरतने की भी आवश्यकता है.
किसी पर ना करें आंख मूंद कर भरोसा
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज किसी भी व्यक्ति पर आंख मूंद कर भरोसा नहीं करना चाहिए. वह व्यक्ति आपका फायदा उठा सकता है. इसके अलावा अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आप जोखिम उठा सकते हैं, जिससे आपको बड़ा फायदा हो सकता है. आज के दिन आप रोजमर्रा के कामों को छोड़कर कुछ नए काम में हाथ आजमाएं. इसका फायदा आपको मिल सकता है. आज के दिन आपको पैसों की आवश्यकता पड़ सकती है. किसी परिचित के लिए आपको पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है. धनु राशि के जातकों को आज करियर के क्षेत्र में नए मौके मिलेंगे. उन्हें पहचान कर आज उसका लाभ उठाएं, तो उन्हें बड़ा फायदा हो सकता है. इससे भविष्य में आपको अपने करियर के मामले में प्रोन्नति मिल सकती है.
सेहत को लेकर रहना होगा सावधान
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए. आज के दिन अगर आपने इस बात का ध्यान नहीं रखा तो आपको किसी तरह की बीमारी से जूझना पड़ सकता है. धनु राशि के जातकों को आज शादी के लिए मनचाहा जीवन साथी मिल सकता है. अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो आज के दिन आप उस प्यार को प्राप्त कर सकते हैं. अपने दिल की बात कहने के लिए भी आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा. आज के दिन आप अपने व्यवहार के कारण लोगों के बीच चर्चा में रहेंगे. धनु राशि के जातकों को आज हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए. आज के दिन आपके नए वाहन खरीदने के भी योग बन रहे हैं. आज के दिन के लिए आपका शुभ अंक एक रहने वाला है.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें