ISRO LVM3 M6 Launch Today | अंतरिक्ष में खुलेगी 2400 फीट की ‘छतरी’, इसरो का ‘बाहुबली’ आज उठाएगा अब तक का सबसे भारी बोझ

Share to your loved once


Last Updated:

ISRO LVM3-M6 Rocket Launch: इसरो का ‘बाहुबली’ रॉकेट LVM3 इतिहास रचने को तैयार है. बुधवार (24 दिसंबर 2025) सुबह 8:54 बजे यह 6100 किलो वजनी ‘BlueBird 6’ सैटेलाइट को लेकर उड़ेगा. यह इस रॉकेट का अब तक का सबसे भारी पेलोड है. इसमें स्पेस का सबसे बड़ा एंटीना लगा है, जो सीधे स्मार्टफोन्स तक इंटरनेट पहुंचाएगा. यह मिशन कमर्शियल मार्केट में भारत का कद और बढ़ाएगा.

ख़बरें फटाफट

स्पेस में खुलेगी 2400 फीट की 'छतरी', इसरो का 'बाहुबली' आज उठाएगा सबसे भारी बोझ6 टन वजनी सैटेलाइट लेकर उड़ेगा भारत का सबसे ताकतवर रॉकेट (Photo : ISRO)

नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) एक बार फिर दुनिया को अपनी ताकत दिखाने के लिए तैयार है. भारत का सबसे भारी और ताकतवर रॉकेट LVM3 एक नया रिकॉर्ड बनाने जा रहा है. यह रॉकेट अमेरिका की कंपनी AST SpaceMobile के सैटेलाइट ‘BlueBird 6’ को लॉन्च करेगा. यह कोई मामूली सैटेलाइट नहीं है. यह अंतरिक्ष में जाने वाला अब तक का सबसे बड़ा कमर्शियल कम्युनिकेशन एरे (Array) होगा. इसका मकसद सीधे आपके स्मार्टफोन तक स्पेस से इंटरनेट पहुंचाना है. यह लॉन्चिंग 24 दिसंबर को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से होगी. इस मिशन पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हैं क्योंकि यह ISRO की भी अग्निपरीक्षा है.

कब होगी लॉन्चिंग और क्यों खास है भारत का ‘बाहुबली’ रॉकेट?

अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक रहा तो यह ऐतिहासिक लॉन्चिंग 24 दिसंबर की सुबह होगी. भारतीय समयानुसार यह रॉकेट सुबह 8:54 बजे उड़ान भरेगा. LVM3 रॉकेट को भारत का ‘बाहुबली’ कहा जाता है. यह 143 फीट (43.5 मीटर) लंबा है. यह तीन स्टेज वाला रॉकेट है. यह इसकी 9वीं उड़ान होगी. खास बात यह है कि इस रॉकेट का सक्सेस रेट अब तक 100% रहा है. इसने 2014 में अपनी शुरुआत के बाद से कभी निराश नहीं किया है.

स्पेस में खुलेगी 2400 स्क्वेयर फीट की ‘छतरी’, टूट जाएगा पुराना रिकॉर्ड

  • BlueBird 6 सैटेलाइट अपने आप में तकनीक का एक चमत्कार है. स्पेस में पहुंचने के बाद यह अपना एंटीना या एरे खोलेगा. इसका साइज लगभग 2400 स्क्वेयर फीट (223 वर्ग मीटर) होगा. यह साइज में पुराने सैटेलाइट्स से बहुत बड़ा है.
  • इससे पहले कंपनी ने सितंबर 2024 में 5 सैटेलाइट छोड़े थे. उन्हें SpaceX के फाल्कन 9 रॉकेट से भेजा गया था. उन सैटेलाइट्स का एरे केवल 693 स्क्वेयर फीट का था. यानी BlueBird 6 उनसे तीन गुना से भी ज्यादा बड़ा है. यह स्पेस में अब तक का सबसे बड़ा अनफर्ल्ड (unfurled) एरे होगा.



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP