हिंदी में इस नाम आएगी ‘जन नायकन’, मेकर्स ने बताई रिलीज डेट, नए पोस्टर में भिड़ते दिखे थलापति विजय-बॉबी देओल

Share to your loved once


Last Updated:

थलापति विजय की मच अवटेड और कथित तौर पर आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ की रिलीज डेट अनाउंस हो गई है. मेकर्स ने इसका हिंदी नामा भी रिवील कर दिया है. फिल्म के नए पोस्टर में थलापति और बॉबी देओल के बीच भिड़ंत देखने को मिल रही है. बैकग्राउंड में आग और तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है.

'जन नायकन' इस दिन होगी रिलीज, नए पोस्टर में भिड़ते दिखे थलापति-बॉबी देओलजन नेता का नया पोस्टर हुआ जारी हुआ. (फोटो साभारः एक्स @KvnProductions)

मुंबई. थलापति विजय और बॉबी देओल की फिल्म ‘जना नायकन’ का हिंदी टाइटल रिवील हो गया है. मेकर्स ने हिंदी में फिल्म का ‘जन नेता’ रखा है. इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है. फिल्म को एच. विनोद ने डायरेक्ट किया है. मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर कर इसके हिंदी टाइटल और रिलीज डेट की अनाउंसमेंट की है. फिल्म के नए पोस्टर में थलापति विजय और बॉबी देओल के बीच जबरदस्त टकराव दिखाया गया है. पोस्टर में आग, बर्बादी और अराजकता का माहौल नजर आ रहा है.

‘जन नेता’ का यह पोस्टर बताता है कि फिल्म में सिर्फ शारीरिक लड़ाई ही नहीं, बल्कि विचारधारा, ताकत और विश्वास की भी जंग होगी. राजनीतिक और भावनात्मक उथल-पुथल से भरी ‘जना नायकन’ में किरदारों के साथ-साथ उनके विश्वास भी टकराएंगे. पोस्टर में थलापति विजय एक मजबूत और जमीन से जुड़े किरदार में दिख रहे हैं, जिनमें शांत अधिकार और जज्बा झलकता है. वहीं, बॉबी देओल का सैन्य अंदाज फिल्म के विजुअल्स में तनाव और भव्यता जोड़ता है. हेलीकॉप्टर और बड़े पैमाने पर तबाही के बीच फिल्म की कहानी एक बड़े पॉलिटिकल और नेशनल लेवेल पर फैली नजर आती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP