Players drank excessively during Ashes: एशेज सीरीज के दौरान हद से ज्यादा इंग्लैंड के खिलाड़ियों के शराब पीने की होगी जांच

Share to your loved once


Last Updated:

Players drank excessively during Ashes: एशेज में हार के बाद रॉब की ने इंग्लैंड टीम की शराब पीने की आदत की जांच की बात कही. नूसा रिसॉर्ट में अत्यधिक शराब सेवन की खबरें आईं, लगातार तीन टेस्ट हारने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड के सीरीज जीतने का सपना चकनाचूर हो गया.

एशेज के दौरान हद से ज्यादा इंग्लैंड के खिलाड़ियों के शराब पीने की होगी जांचएशेज के दौरान हद से ज्यादा इंग्लैंड के खिलाड़ियों के शराब पीने की होगी जांच

मेलबर्न. इंग्लैंड की टीम को ऑस्ट्रेलिया में एशेज सीरीज में मिली हार के बाद से ही हाहाकार मचा हुआ है. अब टीम के प्रबंध निदेशक रॉब ने कुछ हैरान करने वाला खुलासा किया है. उन्होंने कहा है कि सीरीज के दौरे में एक रिसॉर्ट में छुट्टियां मनाने के दौरान शराब के अत्यधिक सेवन की खबरें सामने आई. अब वह इंग्लैंड टीम की शराब पीने की लत की जांच करेंगे. इंग्लैंड का मौजूदा सीरीज में अभी तक प्रदर्शन निराशाजनक रहा है और उसे तीनों टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा जिससे आस्ट्रेलिया ने एशेज को अपने पास बरकरार रखा.

इंग्लैंड पिछले 18 मैच से ऑस्ट्रेलिया में एक भी टेस्ट मैच नहीं जीत पाया है. उसने ऑस्ट्रेलिया में अपनी आखिरी सीरीज 2010-11 में जीती थी. इंग्लैंड जब सीरीज में 0-2 से पीछे चल रहा था तब उसकी टीम ने दूसरे और तीसरे टेस्ट के बीच मिले ब्रेक के दौरान ब्रिस्बेन के उत्तर में स्थित शहर नूसा में एक रिसॉर्ट में चार रात बिताई थी. यह हालांकि उसके कार्यक्रम का हिस्सा था. रॉब की ने कहा कि उन्हें इस ब्रेक से कोई समस्या नहीं है, लेकिन अगर उन्हें अत्यधिक भोग-विलास के सबूत मिलते हैं तो वह इसकी जांच करेंगे.

उन्होंने कहा, ‘‘अगर ऐसी बातें सामने आती हैं कि हमारे खिलाड़ियों ने अत्यधिक शराब पी, तो निश्चित रूप से हम इसकी जांच करेंगे. यह अस्वीकार्य है. किसी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम का अत्यधिक मात्रा में शराब का सेवन करने की मैं किसी भी स्तर पर उम्मीद नहीं कर सकता हूं. वहां जो कुछ हुआ अगर मैं उसकी जांच नहीं करता हूं तो यह गलती होगी. अब तक मैंने जो कुछ भी सुना है, उससे यही लगता है कि उनका व्यवहार बहुत अच्छा था.’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास यह पता लगाने के पर्याप्त तरीके हैं कि वास्तव में क्या हुआ था. अब तक मैंने जो कुछ भी सुना है, उससे यही पता चलता है कि वे बैठे, दोपहर का भोजन किया, रात का खाना खाया, देर रात को बाहर नहीं गए. उन्होंने थोड़ी-बहुत शराब भी पी. मुझे इससे कोई आपत्ति नहीं है अगर बात इससे आगे बढ़ती है तो फिर जहां तक मेरा सवाल है यह एक मुद्दा बन जाएगा.’’

पिंक बॉल टेस्ट हारने के बाद क्या बोले इंग्लैंड के हेड कोच मैकुलम.

रॉब की ने यह भी कहा कि उन्होंने पहले उन रिपोर्टों की जांच की थी जिनमें कहा गया था कि एशेज से पहले न्यूजीलैंड में एक मैच से पहले वाली रात को खिलाड़ियों को शराब पीते हुए देखा गया था. इंग्लैंड की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान हैरी ब्रूक और जैकब बेथेल का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर साझा किया गया था, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि इसे एक नवंबर को तीसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले वेलिंगटन में बनाया गया था.

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगा कि यह औपचारिक चेतावनी देने लायक था. मुझे लगता है कि यह अनौपचारिक चेतावनी देने लायक था. मुझे खिलाड़ियों का रात के खाने में एक गिलास वाइन पीने से कोई आपत्ति नहीं है. लेकिन इससे कुछ भी ज्यादा हास्यास्पद होगा.’’

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

homecricket

एशेज के दौरान हद से ज्यादा इंग्लैंड के खिलाड़ियों के शराब पीने की होगी जांच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP