अनुकूल रॉय ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में समस्तीपुर को दिलाई पहचान

Share to your loved once


Last Updated:

Syed Mushtaq Ali Trophy Anukul Roy : अनुकूल रॉय ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनकर समस्तीपुर और बिहार का नाम रोशन किया है. BSPHCL ने पटना में उनका भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया.

.

समस्तीपुर जिले के लिए यह गर्व और खुशी का क्षण है. जिले के होनहार क्रिकेटर अनुकूल रॉय ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे समस्तीपुर और बिहार का नाम रोशन किया है. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का खिताब जीतकर अनुकूल रॉय ने यह साबित कर दिया कि छोटे जिले से निकलकर भी देश के सबसे बड़े मंच पर अपनी पहचान बनाई जा सकती है. उनका यह सम्मान समस्तीपुर के खेल इतिहास में एक नई उपलब्धि के रूप में दर्ज हो गया है.

.

अनुकूल रॉय की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) की ओर से सोमवार को पटना स्थित विद्युत भवन के बहुउद्देशीय हॉल में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया. इस अवसर पर बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने BSPHCL के प्रोटोकॉल ऑफिसर व समस्तीपुर निवासी अनुकूल रॉय को स्मृति चिन्ह और शॉल देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम के दौरान उनके क्रिकेट करियर और उपलब्धियों पर आधारित एक प्रेरणादायक वीडियो क्लिप भी प्रदर्शित की गई, जिसने मौजूद अतिथियों को भावुक कर दिया.

.

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा कि अनुकूल रॉय का ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ बनना पूरे बिहार के लिए गौरव का विषय है, लेकिन विशेष रूप से समस्तीपुर के लिए यह ऐतिहासिक उपलब्धि है. उन्होंने कहा कि 495 खिलाड़ियों के बीच सर्वश्रेष्ठ बनना यह दर्शाता है कि प्रतिभा किसी बड़े शहर की मोहताज नहीं होती. मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास से कोई भी खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकता है. अनुकूल रॉय आज राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुके हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

.

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 में अनुकूल रॉय ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट में 303 रन बनाए और 18 विकेट झटके. उनके इस शानदार योगदान ने टीम को खिताब दिलाने में निर्णायक भूमिका निभाई. ऊर्जा विभाग के सचिव एवं अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार सिंह ने कहा कि समस्तीपुर जैसे जिले से निकलकर अनुकूल का इस मुकाम तक पहुंचना पूरे ऊर्जा परिवार और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है. वहीं, नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक राहुल कुमार ने कहा कि यह सफलता उत्तर बिहार के युवाओं में खेल के प्रति नई ऊर्जा भरेगी.

.

समस्तीपुर के रोसड़ा अनुमंडल अंतर्गत भिरहा गांव में जन्मे अनुकूल रॉय बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर हैं. उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा समस्तीपुर से प्राप्त की. क्रिकेट के प्रति रुचि को देखते हुए उनके पिता वकील सुधाकर रॉय ने उन्हें स्थानीय क्रिकेट अकादमी में दाखिला दिलाया. अनुकूल ने बिहार अंडर-16 और अंडर-19 टीमों का प्रतिनिधित्व किया, बाद में झारखंड क्रिकेट अकादमी से प्रशिक्षण लिया. वर्ष 2018 अंडर-19 विश्व कप विजेता भारतीय टीम में वे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शामिल रहे. आईपीएल में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी फ्रेंचाइजी के लिए खेल चुके अनुकूल रॉय आज समस्तीपुर के युवाओं के सपनों को नई उड़ान दे रहे हैं.

.

अनुकूल रॉय की यह उपलब्धि समस्तीपुर के उन हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं. उनकी सफलता यह संदेश देती है कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है. अनुकूल ने सम्मान समारोह में कहा कि पढ़ाई के साथ खेल को भी बराबर महत्व देना चाहिए. अभिभावकों और समाज का सहयोग मिले तो ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ी भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकते हैं.

homesports

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में धमाल…प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने बिहार के अनुकूल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP