ठंड के दिनों का चैंपियन है ओल और लहसुन का अचार, चटपटा स्वाद डाले खाने में जान, शरीर को मिले जबरदस्त गर्माहट! – Jharkhand News
Last Updated:
Ol Lahsun Achar Recipe: ओल और लहसुन का स्वादिष्ट अचार ठंड में शरीर को गर्माहट देता है और इसका स्वाद इतना अच्छा होता है कि आप डाइट से ज्यादा खाना खा जाएंगे. जानते हैं कुकिंग एक्सपर्ट शालिनी से इसकी रेसिपी.
रांची. ठंड के दिनों में लोग लहसुन का सेवन करते हैं और लहसुन का अचार भी खाते हैं. लेकिन खासतौर पर ओल और लहसुन इन दोनों को मिलाकर बहुत ही स्वादिष्ट अचार बनता है. यह खाने में तो अच्छा लगता ही है और शरीर में भी काफी गर्माहट भी देता है. इसे बनाना भी काफी आसान है, खासतौर पर ठंड के दिनों में लोग इसका सेवन करते हैं. जानते हैं यह आचार बनाने की आसान रेसिपी.
ऐसे होता है तैयार
कुकिंग एक्सपर्ट शालिनी बताती हैं कि इसके लिए सबसे पहले आपको ओल लेना होगा, जिसे आप अच्छे से कद्दूकस कर लीजिए. कई भाषाओं में इसे सूरन भी बोला जाता है. इसके साथ ही आपको जितना लहसुन डालना है, वो भी ले लीजिए और उसे छीलकर रख लें. अब इन दोनों को तेल में थोड़ा हल्का फ्राई कर लें.
अब है मसालों की बारी
इसके बाद आपको कई सारे खड़े मसाले लेने हैं, जैसे दो चम्मच सौंफ, दो चम्मच सरसों और उतनी ही मात्रा में मेथी. सभी चीजों को गैस पर हल्की आंच में बिना तेल के ही अच्छे से फ्राई कर लें. जब यह अच्छे से फ्राई हो जाए, तो एक कंटेनर लें, जिसमें ओल और लहसुन डालें और ये सारे मसाले भी डाल दें. इसके बाद कम से कम आधा लीटर सरसों का तेल डाल दें.
इसके बाद दिखाएं 15 दिन धूप
उसके बाद इसमें दो बड़े चम्मच सफेद नमक डाल दें. लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर और दो बड़े चम्मच धनिया पाउडर भी डालकर अच्छे से मिला लें. जब दोपहर में अच्छी खासी कड़ी धूप आए, तो इस अचार को कम से कम दो हफ्ते तक लगातार कड़ी धूप में रोज करीब दो घंटे के लिए रखें. यह अचार 2-3 दिन में ही खाने लायक हो जाता है. लेकिन लंबे समय तक धूप में रखने से यह खराब नहीं होता है.
बिना सब्जी खा जाएंगे, पूरा खाना
एक रोटी खाने का मन होगा, तो आप इसके साथ चार रोटी खा लेंगे, खाने में इतना स्वादिष्ट लगता है. लहसुन और ओल दोनों ही शरीर को काफी गर्माहट प्रदान करते हैं. यह खाने में काफी चटपटा लगता है. आप इसे चावल के साथ मिलाकर खा सकते हैं या साधारण पराठे के साथ भी खा सकते हैं. किसी तरह की चटनी या सब्जी की जरूरत नहीं पड़ती है. कुल मिलाकर यह अचार स्वाद और सेहत का संगम है जो हर किसी को बहुत पसंद आता है.
About the Author
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें