PCB chief Mohsin Naqvi angry: पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने भारत की अंडर 19 टीम के बर्ताव पर उठाए सवाल

Share to your loved once


Last Updated:

PCB chief Mohsin Naqvi angry: पाकिस्तान ने भारत को हराकर 13 साल बाद अंडर-19 एशिया कप जीता. टीम के मेंटोर पूर्व पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद ने पहले भारतीय खिलाड़ियों के बर्ताव पर सवाल उठाए और फिर पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने भारतीय खिलाड़ियों के व्यवहार की आलोचना कर मामला आईसीसी में उठाने की बात कही.

वैभव सूर्यवंशी ने पाकिस्तानियों को दिखाई औकात, PCB चीफ ICC से करेंगे शिकायतवैभव सूर्यवंशी ने पाकिस्तानियों को दिखाई औकात, PCB चीफ ICC से करेंगे शिकायत

नई दिल्ली. पाकिस्तान अंडर-19 टीम ने भारत के खिलाफ एशिया कप फाइनल में जीत हासिल की. टीम के मेंटर सरफराज अहमद द्वारा रविवार को मैच के दौरान भारतीय टीम पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया गया. इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के प्रमुख मोहसिन नकवी ने कहा कि वह इस मामले को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के सामने उठाएंगे. उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों के व्यवहार को “उकसाने वाला” बताया.

रविवार को दुबई के आईसीसी एकेडमी ग्राउंड में पाकिस्तान ने फाइनल में भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 347 रन पर आठ विकेट बनाए और फिर भारत को 26.2 ओवर में 156 रन पर ऑलआउट कर 191 रन से बड़ी जीत दर्ज की. इस जीत के साथ पाकिस्तान ने 13 साल बाद पहली बार अंडर-19 एशिया कप का खिताब जीता, जो टूर्नामेंट के इतिहास में उनका दूसरा खिताब है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP