Australia announce team for Boxing Day Test: बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, कप्तान कमिंस बाहर
Last Updated:
Australia announce team for Boxing Day Test: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. कप्तान पैट कमिंस और नाथन लायन के बिना टीम खेलने उतरेगी. तीसरे मुकाबले में बाहर बैठे स्टीव स्मिथ कप्तान होंगे, टॉड मर्फी और झाय रिचर्डसन टीम में शामिल हुए हैं.
बॉक्सिंग डे के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलाननई दिल्ली. इंग्लैंड के खिलाफ लगातार तीन जीत हासिल कर एशेज सीरीज पर कब्जा जमाने के बाद ऑस्ट्रेलिया बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए तैयार है. टीम मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर अपने दो सबसे अनुभवी खिलाड़ियों के बिना मैदान में उतरेगा. कप्तान पैट कमिंस और नाथन लायन को बॉक्सिंग डे टेस्ट से बाहर कर दिया गया है. चयनकर्ताओं ने टॉड मर्फी और झाय रिचर्डसन को नए रूप में तैयार की गई टीम में शामिल किया है.
लायन की गैरमौजूदगी की पुष्टि मंगलवार को हुई, जब स्कैन में पता चला कि उनके दाहिने हैमस्ट्रिंग में चोट है और उन्हें सर्जरी की जरूरत पड़ेगी. यह चोट उन्हें एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया की एशेज जीत के आखिरी दिन बाउंड्री बचाने के दौरान लगी थी. अनुभवी ऑफ स्पिनर लंबे समय तक टीम से बाहर रह सकते हैं, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया का अगला टेस्ट मुकाबला अगले साल के मध्य में बांग्लादेश के खिलाफ है. कमिंस को वर्कलोड मैनेजमेंट प्लान के तहत आराम दिया गया है. तेज गेंदबाज ने एडिलेड में पीठ की समस्या से वापसी करते हुए छह विकेट लिए थे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया पहले ही सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना चुका है, इसलिए उन्हें ब्रेक दिया गया है. सिडनी टेस्ट के लिए उनकी उपलब्धता मैच के करीब आकर तय की जाएगी.
The Boxing Day Test squad is here! 👀 🎅