Methi Paratha: सर्दियों में घर पर ऐसे बनाएं मेथी पराठा, खाने वाले भूल नहीं पाएंगे स्वाद, शरीर भी रहेगा गरम – Jharkhand News

Share to your loved once


Last Updated:

सर्दियों में लोग ऐसी डिश की तलाश करते हैं जो स्वाद के साथ-साथ सेहत को गरमी भी प्रदान करे. ऐसे में मेथी पराठा एक अच्छा विकल्प है. खास बात यह है कि इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है और खाने वाले स्वाद की तारीफ किए बगैर नहीं रह सकेंगे.

ठंड के दिनों मे वैसी ही चीजों का सेवन करे जिसकी तासीर गर्म हो

झारखंड, बिहार समेत कई राज्यों में शीतलहर और कड़ाके की ठंड लगातार बढ़ती जा रही है. ऐसे मौसम में बाहर निकलने से बेहतर है कि घर में ही रहकर कुछ स्वादिष्ट और सेहतमंद व्यंजन बनाए जाएं, ताकि ठंड का मज़ा भी लिया जा सके और शरीर को गर्माहट भी मिले.

सर्दी मे इसके लिए मेथी पराठा बेहतरीन विकल्प है

सर्दियों के लिए मेथी का पराठा एक बेहतरीन विकल्प है. यह न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है.घर में आसानी से बनने वाला यह पराठा पूरे परिवार को पसंद आता है.

मेथी की करवाहट दूर करने के लिए पहले कर ले यह कार्य

मेथी की कड़वाहट कम करने के लिए सबसे पहले मेथी को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें और बारीक काट लें. इसके बाद कटी हुई मेथी में थोड़ा सा नमक लगाकर 5 से 7 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर हल्के हाथ से निचोड़ लें. चाहें तो मेथी को थोड़ी देर दही में मिलाकर भी रख सकते हैं. इससे मेथी की कड़वाहट काफी हद तक खत्म हो जाती है और पराठे खाने में बिल्कुल भी तीते नहीं लगते.

Add News18 as
Preferred Source on Google

मेथी पराठा बनाने के लिए कुछ सामग्री की जरूरत होती है

मेथी पराठा बनाने के लिए कुछ सामग्री की जरूरत होती हैं. जैसे ताजी बारीक कटी मेथी, गेहूं का आटा, दही, बारीक कटी हरी मिर्च, थोड़ा सा कद्दूकस किया अदरक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर, अजवाइन, स्वादानुसार नमक और सेंकने के लिए तेल या घी.

मेथी को काटकर अच्छे से आटे मे मिला ले

सबसे पहले एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा लें और उसमें दही डालकर अच्छे से मिला लें. दही मिलाने से मेथी की कड़वाहट कम हो जाती है और पराठे मुलायम बनते हैं. अब इसमें कटी हुई मेथी, हरी मिर्च, अदरक, अजवाइन, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालें. फिर धीरे-धीरे पानी मिलाते हुए नरम आटा गूंध लें.

आँटा गूथने के बाद 10 मिनट तक छोड़ दे

आटा गूंधने के बाद उसे 10 मिनट के लिए ढककर रख दें. इससे मेथी और मसाले अच्छी तरह आटे में सेट हो जाते हैं और पराठों का स्वाद और भी बढ़ जाता है.

उस आटे को गोल गोल लोयी बनाकर बेल ले

अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और हल्का सा बेल लें. तवा गर्म कर के पराठों को दोनों तरफ से घी या तेल लगाकर सुनहरा होने तक सेंक ले. सर्दियों में घी से सने मेथी पराठों का स्वाद बेहद खास होता है.

गरमा गर्म मेथी का पराठा का आंनद ले

गरमागरम मेथी पराठों को दही, अचार या सफेद मक्खन के साथ परोसें. मेथी सर्दियों की सुपरफूड मानी जाती है, जिसमें फाइबर, आयरन, कैल्शियम, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होते हैं. यह शरीर की अंदरूनी गर्मी को संतुलित रखने में भी मदद करती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

सर्दियों में घर पर ऐसे बनाएं मेथी पराठा, खाने वाले भूल नहीं पाएंगे स्वाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP