आधा मीटर का है बाराबंकी का मशहूर जमजम हलवा पराठा, तीन पीढ़ियों से बरकरार है स्वाद; देखें कैसे होता है तैयार

Share to your loved once


X

खाने

आधा मीटर का है बाराबंकी का मशहूर जमजम पराठा, तीन पीढ़ियों से स्वाद बरकरार

 

arw img

Jamjam Halwa Paratha of Barabanki: बाराबंकी जिले के देवा कस्बे में सैकड़ों सालों से मशहूर ‘जमजम’ हलवा पराठा आज भी लोगों की पहली पसंद बना हुआ है. अपने बेहतरीन स्वाद और गुणवत्ता के कारण यहां रोज सैकड़ों ग्राहक पहुंचते हैं. देवा महोत्सव के दौरान तो इस दुकान पर भीड़ और भी बढ़ जाती है. दुकान के मालिक मो. तुफैल बताते है कि यह काम उनके परिवार में तीन पीढ़ियों से चलता आ रहा है और आज भी वही स्वाद और क्वालिटी बरकरार रखी जा रही है. यहां बनने वाला पराठा करीब आधा मीटर का होता है, जबकि हलवा काजू, किशमिश, सूजी, चने की दाल और इलायची से तैयार किया जाता है. ग्राहकों का कहना है कि हलवा पराठा स्वादिष्ट, साफ-सुथरा और किफायती है. 180 से 200 रुपये किलो के दाम पर लोग इसे पैक कराकर भी ले जाते है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homevideos

आधा मीटर का है बाराबंकी का मशहूर जमजम पराठा, तीन पीढ़ियों से स्वाद बरकरार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP