कोई एक्ट्रेस नहीं करना चाहती थी साथ काम, हीरो को देखते ही छोड़ देती थीं फिल्म, फिर उसी का दुनियाभर में बजा डंका
Last Updated:
Mithun Chakraborty Real Story: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती से जुड़ी आज हम आपको एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं, जिसे जान आप हैरान रह जाएंगे. इस बात खुद मिथुन चक्रवर्ती बताते हुए टीवी पर भावुक हो गए थे और उन्होंने कहा था कि अगर इस विषय पर ज्यादा कुछ कहूंगा तो बहुत दर्द होगा. मिथुन का करियर काफी उतार चढ़ाव भरा रहा है, लेकिन उन्होंने कभी भी हार नहीं मानी और आज उनका नाम एक सफल अभिनेताओं में लिया जाता है, जो आज भी बॉलीवुड में सक्रिय हैं.

नई दिल्ली. बॉलीवुड की दुनिया बहुत अलग है. यहां मेहनत से ज्यादा किस्मत काम आती है. यह अंदाजा लगाना मुश्किल है कि कौन कब अचानक स्टार से सुपरस्टार बन जाएगा, या सुपरस्टार से फ्लॉप हो जाएगा. बॉलीवुड में किस्मत उतनी ही जरूरी है जितनी मेहनत. आज हम आपको बॉलीवुड के लेजेंडरी एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की एक ऐसी कहानी बताने जा रहे हैं, जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे. यह बात शायद मिथुन के फैंस को भी नहीं पता होगी. (फोटो में AI का इस्तेमाल किया गया है.)

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि एक दौर था जब मिथुन के साथ कोई भी एक्ट्रेस काम करने को तैयार नहीं होती थीं. अगर किसी एक्ट्रेस को यह पता चल जाता था कि वह जिस फिल्म में काम कर रही हैं उसमें हीरो मिथुन चक्रवर्ती है, तो एक्ट्रेसेस साइन की हुई फिल्म छोड़ कर भाग जाती थीं. दरअसल, एक बार एक रियलिटी शो के दौरान आदित्य नायारण ने मिथुन चक्रवर्ती से जब पूछा था कि क्या एक वक्त ऐसा था कि कोई भी हीरोइन आपके साथ काम नहीं करना चाहती थी.

इस पर मिथुन ने कहा था, ‘हां, मेरे साथ कोई बड़ी हीरोइन काम करने को ही तैयार नहीं थी- वजह छोटा स्टार- ये कोई कभी हीरो बनेगा.. कौन बनाएगा इसको हीरो? क्या बोलते थे मतलब.. मैं बोलना भी नहीं चाहता.. क्योंकि बस दर्द होता है. खैर, ऐसा टाइम आया कि मुझे लगा कि मैं बी ग्रैड से ए ग्रैड में कभी जा ही नहीं पाऊंगा. पिक्चर अनाउंस भी हो गई फिर भी हीरोइनों ने साथ छोड़ दिया.’
Add News18 as
Preferred Source on Google

मिथुन ने आगे कहा था, ‘ऐसे मौके पर बृज साहब (मशहूर फिल्म निर्देशक बृज सदानह) एक फिल्म बना रहे थे वो जीनत अमान जी के पास गए और उनसे का कि ये हीरो (मिथुन) है मेरा. फिर जीनत जी ने कहा कि वाह कितना अच्छा दिखता है ये. मैं करूंगी इसके साथ फिल्म. तो जीनत अमान जी वो एक्ट्रेस थीं जिन्होंने मुझे नई पहचान दिलाई. चूंकि जीनत जी उस वक्त बॉलीवुड की नंबर वन हीरोइन थीं, उनके बाद तो फिर सभी ने मेरे साथ काम करने के लिए हां बोल दिया. तब जाकर मैंने ए कैटगरी में एंट्री लिया था’

बता दें, यहां मिथुन जिस फिल्म की बात कर रहे थे वो थी ‘तकदीर’, जिसे बृज सदानह ने डायरेक्ट किया था. जो 4 फरवरी 1983 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में मिथुन और जीनत के अलावा हेमा मालिनी और शत्रुघ्न सिन्हा भी अहम भूमिकाओं में थे. यह एक सफल फिल्म थी, जिसको बनाने में मेकर्स के लगभग 1.4 करोड़ रुपये खर्च हुए थे और वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 2.4 करोड़ रुपये की कमाई करने में सफलता हासिल की थी.

इस फिल्म के बाद, मिथुन दुनियाभर में अपनी पहचान बनाने में सफल हुए. देखते ही देखते मिथुन बॉक्स ऑफिस पर छाने लगे. बता दें, मिथुन ने अपने करियर में लगभग 350 फिल्मों में काम किया, जिसमें से 180 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुईं, लेकिन वह अपनी पॉपुलैरिटी की वजह से बॉलीवुड के एक सुपरस्टार बनकर उभरे. वह पिछले 5 दशकों से लगातार फिल्मों में काम करते नजर आ रहे हैं. उन्होंने 1976 में आई फिल्म ‘मृगया’ से फिल्मों में कदम रखा था.

आज के समय में मिथुन चक्रवर्ती की दुनियाभर में गजब की फैन फॉलोइंग है. मिथुन एक दिग्गज अभिनेता के साथ-साथ निर्माता और राजनीतिज्ञ भी हैं, जिन्होंने मुख्य रूप से हिंदी और बंगाली भाषा की फिल्मों में काम किया है. वह पूर्व राज्यसभा सांसद भी हैं. उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए तीन बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी दिया जा चुका है.