Amit Mishra: ‘लोग कहते हैं धोनी ने मेरा करियर बर्बाद किया’, रिटायरमेंट के बाद इस भारतीय खिलाड़ी ने तोड़ी चुप्पी, बताई सच्चाई

Share to your loved once


Last Updated:

Amit Mishra on MS Dhoni: भारत के पूर्व क्रिकेटर अमित मिश्रा ने महेंद्र सिंह धोनी के साथ अपने रिश्ते को लेकर होने वाली तमाम बातों पर चुप्पी तोड़ते हुए खुलकर बात की है. अमित मिश्रा ने कहा कि लोग अक्सर कहते हैं कि अगर धोनी नहीं होते तो उनका करियर और बेहतर होता, लेकिन उनका मानना इससे बिल्कुल अलग है.

'लोग कहते हैं धोनी ने करियर बर्बाद किया', पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने बता दी सच्चाईअमित मिश्रा ने धोनी को लेकर क्या कहा

नई दिल्ली. भारत के पूर्व स्पिन गेंदबाज अमित मिश्रा ने एमएस धोनी को लेकर खुलकर बात की है. उन्होंने अपने खेलने के दिनों में दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी काफी कुछ बताया. तमाम ऐसी चर्चाएं होती रही हैं कि अमित मिश्रा को हमेशा धोनी का पूरा समर्थन नहीं मिला. कहा यह भी जाता है कि अहम मौकों पर धोनी अक्सर रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा जैसे दूसरे स्पिन गेंदबाजों को तरजीह देते थे, जिसका असर अमित मिश्रा के करियर पर पड़ा. इस पर भी अमित मिश्रा ने प्रतिक्रिया दी.

धोनी को लेकर क्या बोले अमित मिश्रा?
एक पॉडकास्ट में अमित मिश्रा ने कहा, ‘लोग कहते हैं कि अगर धोनी नहीं होते तो मेरा करियर ज्यादा अच्छा होता. लेकिन कौन जानता है, अगर धोनी नहीं होते तो शायद मैं टीम में ही नहीं होता.’ मिश्रा ने बताया कि उनका भारतीय टीम में आना भी धोनी की कप्तानी में ही हुआ था. उन्होंने कहा, ‘मैं टीम में धोनी के अंडर ही आया था और बार-बार टीम में वापसी करता रहा. एक कप्तान के तौर पर धोनी ने मुझ पर भरोसा किया, तभी मैं वापस आता रहा. इसे अच्छे तरीके से भी देखा जा सकता है.’



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP