सर्दी में अदरक, गुड़, सूखे मेवे, घी और बाजरा खाने के फायदे.
Last Updated:
Foods For Immunity : सर्दियों में अदरक, गुड़, सूखा मेवा, घी, तिल, अलसी, बाजरा और रागी का सेवन शरीर को गर्म, ऊर्जावान रखती है. सर्दियों में फिट रहने के लिए इसे जरूर खाना चाहिए.

कड़ाके की सर्दी में अदरक खाने के कई फायदे हैं. यह हमारे शरीर को अंदर से गर्म रखता है, जिससे ठंड से बचाव होता है. अदरक में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सर्दी-खांसी, जुकाम और गले की खराश को दूर करते हैं. यह इम्यूनिटी बढ़ाता है, पाचन सुधारता है, सूजन कम करता है. साथ ही रक्त संचार बेहतर बनाता है. प्रतिदिन अदरक की चाय, काढ़ा या चटनी खाने से सर्दी में होने वाली बीमारियां कम होती हैं और शरीर ऊर्जावान बनी रहती है.

सर्दी में गुड़ शरीर को अंदर से गर्म रखता है, जिससे ठंड से बचाव होता है. इसमें आयरन की भरपूर मात्रा होती है, जो खून की कमी को दूर करता है और एनीमिया से बचाता है. गुड़ में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट इम्यूनिटी बढ़ाता है. वहीं, सर्दी-खांसी-जुकाम से बचाव करता है. यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है. यह शरीर में कैल्सियम की कमी को भी दूर करता है. कैल्शियम से हड्डियां मजबूत होती हैं. नियमित रूप से गुड़ खाने से सर्दियों में ऊर्जा बनी रहती है और थकान कम होती है.

सूखा मेवा सर्दियों का सबसे पौष्टिक तोहफा होता है. इसमें काजू, बादाम, अखरोट, किशमिश और अंजीर समेत कई मेवे शामिल हैं. ये सभी शरीर को अंदर से गर्माहट प्रदान करते हैं. इनमें हेल्दी फैट, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन-ई, मैग्नीशियम और आयरन भरपूर मात्रा में होते हैं, जो ठंड से होने वाली थकान, कमजोरी और सर्दी-जुकाम से बचाते हैं. रोजाना एक मुट्ठी भर सूखे मेवे खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है, हृदय स्वस्थ रहता है, त्वचा चमकदार बनती है और ऊर्जा बनी रहती है. सर्दियों में इन्हें भिगोकर या भूनकर खाने से पाचन भी बेहतर होता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

सर्दियों में घी का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है. यह शरीर को गर्माहट और पोषण देता है, जोड़ों की अकड़न व दर्द से राहत दिलाता है. थोड़ा घी खाने में मिलाकर या रोटी पर लगाकर खाएं. घी पाचन को भी मजबूत बनाता है. गुड़ के साथ घी मिलाकर खाने से और भी लाभ होता है. तिल और अलसी के बीज भी सर्दी में उपयोगी हैं. इनमें ओमेगा-3 और पोषक तत्व भरपूर होते हैं, जो शरीर को गर्म रखते हैं. तिल के लड्डू, चिक्की या अलसी को सलाद में मिलाकर खाना चाहिए.

सर्दियों में बाजरा और रागी जैसे मोटे अनाजों का सेवन बहुत फायदेमंद होता है. ये अनाज शरीर को लंबे समय तक गर्माहट और ऊर्जा प्रदान करते हैं, जिससे ठंड में ठिठुरन कम होती है. बाजरे की रोटी, रागी की रोटी या खिचड़ी बनाकर खाने से पेट भरता है और भूख देर तक नहीं लगती. इनमें आयरन, कैल्शियम, फाइबर और प्रोटीन भरपूर होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और पाचन तंत्र को सुचारू रखते हैं. सर्दियों में इन्हें नियमित रूप से खाने से इम्यूनिटी भी बढ़ती है.