इंग्लैंड के इस दिग्गज क्रिकेटर के घर पसरा मातम, एशेज सीरीज छोड़कर लौटा घर, पिता का हुआ निधन
Last Updated:
Michael Vaughan Father Died: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा है. दरअसल, इस पूर्व क्रिकेटर के पिता का निधन हो गया है, जो लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थी. उन्होंने अपने पिता की मौत की खबर शेयर की और बताया कि वह ऑस्ट्रेलिया से घर लौटकर उनके साथ आखिरी कीमती पल कैसे बिता पाए.
माइकल वॉन के पिता का निधननई दिल्ली. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने एक दुखद खबर शेयर करते हुए बताया कि उनके पिता का निधन हो गया है. वॉन के पिता ग्राहम वॉन लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे. माइकल वॉन ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही एशेज सीरीज में कमेंट्री पैनल का हिस्सा हैं. उन्होंने बताया कि वह ऑस्ट्रेलिया से जल्दबाजी में इंग्लैंड लौटे, ताकि अपने पिता के साथ उनके आखिरी पल बिता सकें. कमेंट्री के दौरान उन्हें अपने पिता की हालत के बारे में पता चला था. पिता के निधन पर माइकल वॉन ने खुद यादें साझा करते हुए एक भावुक पोस्ट शेयर किया है.
51 साल के माइकल वॉन उस समय ऑस्ट्रेलिया में एशेज सीरीज की कमेंट्री कर रहे थे. जैसे ही उन्हें पिता की हालत के बारे में पता चला, वह तुरंत ब्रिटेन लौट आए. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने पिता को भावुक श्रद्धांजलि दी और उन्हें अपना हीरो, मार्गदर्शक, सबसे अच्छा दोस्त और दुनिया का सबसे बेहतरीन पिता बताया. इसके साथ उन्होंने कई तस्वीरें भी साझा कीं, जिनमें अस्पताल में एडमिट उनके पिता की हाल की कुछ तस्वीरें भी शामिल थीं. उनके पिता बेड पर लेटे हुए मुस्कुराते नजर आ रहे थे.
माइकल वॉन के पिता का निधन
वॉन ने किया भावुक पोस्ट
माइकल वॉन ने लिखा, ‘इस बात का बेहद सुकून है कि वह समय पर घर पहुंच सके और पिता के साथ आखिरी 30 घंटे बिता सके. उन्होंने बताया कि इस दौरान वे साथ लेटे, बातें कीं, हंसे और रोए. उनके पिता ने जीवन को हमेशा पूरे जोश के साथ जिया और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित किया.’ वॉन ने कहा, ‘परिवार आगे भी उन्हीं की सीख के अनुसार जिंदगी जिएगा.’ ग्राहम वॉन ने शेफील्ड के सेंट ल्यूक्स हॉस्पिस में अपनी आखिरी सांस ली. वॉन के मुताबिक उनके पिता को किसी तरह का दर्द नहीं हुआ और उन्होंने अपने बेटे की बाहों में शांतिपूर्वक दुनिया को अलविदा कहा.
View this post on Instagram