WTC Points Table: वेस्टइंडीज लगभग बाहर, भारत की राह मुश्किल, न्यूजीलैंड WTC टेबल में पहुंचा दूसरे स्थान पर

Share to your loved once


Last Updated:

WTC Points Table: न्यूजीलैंड की टीम ने वेस्टइंडीज को 323 रन से तीसरे टेस्ट मैच में हराकर सीरीज 2-0 जीती. इस जीत के बाद WTC पॉइंट्स टेबल में न्यूजीलैंड दूसरे पहुंच गया है जबकि ऑस्ट्रेलिया पहले स्थान पर है. वेस्टइंडीज की टीम के लिए अब इस हार के बाद फाइनल में पहुंचना नामुमकिन सा हो गया है.

भारत की राह मुश्किल, न्यूजीलैंड WTC टेबल में पहुंचा दूसरे स्थान परन्यूजीलैंड की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप टेबल में दूसरे स्थान पर

नई दिल्ली. न्यूजीलैंड ने सोमवार (22 दिसंबर) को वेस्टइंडीज को 323 रन से हराकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली. माउंट माउंगानुई के बे ओवल में खेले गए इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम दूसरी पारी में सिर्फ 138 रन ही बना सकी, जबकि उन्हें जीत के लिए 462 रन का टारगेट मिला था. आईपीएल 2026 की नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम में शामिल किए गए तेज गेंदबाज जैकब डफी ने 5 विकेट लिए और स्पिनर एजाज पटेल ने तीन बल्लेबाजों को आउट किया.

इस जीत से न्यूजीलैंड WTC 2025-27 पॉइंट्स टेबल में तीसरे से दूसरे नंबर पर पहुंच गया है. अब उनके पास 28 पॉइंट्स और 77.77 प्रतिशत अंक हैं. साउथ अफ्रीका तीसरे नंबर पर है. वेस्टइंडीज सबसे नीचे है और उनके फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म हो गई हैं. वेस्टइंडीज ने अब तक इस WTC चक्र में आठ में से सात टेस्ट हारे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP