घर पर बनाने हैं रेस्टोरेंट की तरह खिले-खिले चावल, तो अपनाएं ये ट्रिक, कभी नहीं चिपकेंगे, जानिए आसान तरीका – Uttar Pradesh News

Share to your loved once


Last Updated:

Rice Cooking Tips: घर में खिले खिले चावल बनाना जितना आसान लगता है, उतना होता नहीं है. कई बार सब कुछ ठीक करने के बाद भी चावल चिपक जाते हैं और देखने में अच्छे नहीं लगते. जबकि रेस्टोरेंट में वही चावल इतने खिले-खिले और हल्के होते हैं कि मन खुश हो जाता है. असल में फर्क महंगे सामान का नहीं बल्कि कुछ छोटी समझदारी भरी आदतों का होता है. इन्हीं आसान बातों से आप भी घर पर परफेक्ट चावल बना सकते हैं.

चावल क्वालिटी

अगर आप चाहते हैं कि चावल बिल्कुल होटल जैसे दिखें, तो शुरुआत चावल के चुनाव से करें. बासमती चावल सबसे बढ़िया माने जाते हैं, क्योंकि इनके दाने लंबे और पतले होते हैं. कोशिश करें कि बिल्कुल नए चावल न लें बल्कि 1–2 साल पुराने चावल इस्तेमाल करें. पुराने चावल में नमी कम होती है. इसलिए पकने के बाद वे आपस में चिपकते नहीं और हर दाना अलग नजर आता है.

धोना

अक्सर लोग चावल को एक-दो बार धोकर ही रख देते हैं, लेकिन यहीं गलती हो जाती है. चावल पकाने से पहले उन्हें 3 से 4 बार अच्छे से धोना बहुत जरूरी है. इससे चावल पर लगी अतिरिक्त स्टार्च की परत निकल जाती है. जब स्टार्च कम होता है तो पकने के बाद चावल चिपचिपे नहीं बनते और उनका लुक भी ज्यादा साफ और खिला हुआ आता है.

भिगोना

चावल को पकाने से पहले आधे घंटे के लिए भिगो देना एक छोटी सी आदत है, लेकिन इसका असर बहुत बड़ा होता है. भिगोने से चावल अंदर तक नरम हो जाते हैं और पकते समय एकसार फूलते हैं. इससे चावल न तो टूटते हैं और न ही गूदे जैसे बनते हैं .जब आप ढक्कन खोलते हैं तो दाने हल्के और अलग-अलग दिखाई देते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

पानी

चावल बनाते समय सबसे ज्यादा गड़बड़ी पानी की मात्रा में होती है. अगर पैन में चावल बना रहे हैं तो एक कप चावल में दो कप पानी काफी होता है. कुकर में यही मात्रा थोड़ी कम रखनी चाहिए. ज्यादा पानी डालने से चावल जरूरत से ज्यादा गल जाते हैं और चिपकने लगते हैं. सही पानी से चावल पकेंगे भी अच्छे और दिखेंगे भी परफेक्ट.

आंच

चावल को तेज आंच पर उबाल देना आसान कम समय लगता है, लेकिन इससे उनका टेक्सचर खराब हो जाता है. बेहतर है कि चावल धीमी आंच पर पकाएं. जब पानी लगभग सूख जाए तो गैस बंद करके बर्तन को 5–10 मिनट ढककर छोड़ दें. इस भाप में चावल अपने आप और अच्छे से फूलते हैं और बिना मेहनत के खिले-खिले बन जाते हैं.

घी

अगर आप चावल में आधा चम्मच घी या कुछ बूंदें नींबू का रस डाल दें, तो फर्क साफ दिखेगा चावल ज्यादा सफेद और अलग-अलग नजर आते हैं. पकने के बाद चावल को चम्मच से जोर-जोर से न चलाएं फोर्क से हल्के हाथों से उन्हें फुलाएं इससे दाने टूटते नहीं और चावल खूबसूरती से सेट रहते हैं.

पानी

अक्सर ठंडे चावल दोबारा गर्म करने पर सूखे या चिपचिपे लगने लगते हैं. ऐसा न हो इसके लिए उन्हें गर्म करने से पहले थोड़ा सा पानी छिड़क दें और धीमी आंच पर गर्म करें इससे चावल में दोबारा नमी आ जाती है और वे फिर से खिले-खिले लगते हैं. इस छोटे से तरीके से बचे चावल भी ताजे जैसे लगेंगे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

घर पर बनाने हैं रेस्टोरेंट की तरह खिले-खिले चावल, तो अपनाएं ये ट्रिक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP