Team India Next cricket series schedule: भारतीय क्रिकेट टीम नए साल में कब खेलेगी पहली सीरीज…किसी टीम से होगा सामना
Last Updated:
Team India Next cricket series schedule: भारतीय टीम अब अगले साल क्रिकेट के मैदान पर उतरेगी. टीम इंडिया नए साल में पहली सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने घर में खेलेगी. सीरीज की शुरुआत 11 जनवरी से होगी. भारतीय टीम मेहमान न्यूजीलैंड से 3 मैचों की वनडे सीरीज और 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. भारत ने हाल में अपने घर में साउथ अफ्रीका से टेस्ट, वनडे और टी20 सीरीज खेली थी जहां टेस्ट में उसे हार मिली थी वहीं वनडे और टी20 सीरीज भारत के नाम रही थी.
भारत और न्यूजीलैंड का वनडे और टी20 सीरीज शेड्यूल. नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम मैदान पर अगले साल दिखाई देगी. नए साल में भारतीय टीम न्यूजीलैंड की मेजबानी करेगी. भारत अपने घर में 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी. सीरीज का आगाज 11 जनवरी 2026 से होगा. दोनों टीमें आठ इंटरनेशनल मैच खेलेंगी. पहला वनडे मैच ग्यारह जनवरी को वडोदरा में जबकि दूसरा 14 जनवरी को राजकोट में खेला जाएगा वहीं तीसरा और अंतिम वनडे मैच इंदौर में 18 दिसंबर को होगा. वनडे मैच भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1:30 बजे से खेले जाएंगे.
वनडे सीरीज के बाद टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज आगामी टी20 वर्ल्ड कप की ड्रेस रिहर्सल है. वर्ल्ड कप से पहले भारत को यही पांच टी20 मैच खेलने हैं. इसके बाद भारतीय टीम विश्व कप खेलेगी. सीरीज का पहला टी20 मैच 21 जनवरी को नागपुर में खेला जाएगा जबकि दूसरा मैच 23 जनवरी को रायपुर में होगा. तीसरा टी20 भारत 25 जनवरी को गुवाहाटी में खेलेगा वहीं चौथा मैच 28 को विशाखापत्तनम में जबकि सीरीज का पांचवां और आखिरी टी20 मैच 31 जनवरी 2026 को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा. पांचों टी20 मैच शाम 7:00 बजे से खेले जाएंगे.
भारत और न्यूजीलैंड का वनडे और टी20 सीरीज शेड्यूल.
भारत और न्यूजीलैंड 120 वनडे में आमने सामने हुए हैं
भारत और न्यूजीलैंड के बीच अभी तक 120 वनडे मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान भारतीय टीम 62 वनडे जीतने में सफल रही है जबकि न्यूजीलैंड को 50 मैचों में जीत मिली है.सात मैच बेनतीजा रहे हैं वहीं एक वनडे टाई रहा है. वनडे सीरीज के लिए भारत और न्यूजीलैंड ने अभी तक अपनी टीम का ऐलान नहीं किया है.
25 टी20 मैचों में आमने सामने हो चुके हैं भारत-न्यूजीलैंड
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 25 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जा चुके है . जिसमें 14 में भारत को जीत मिली है जबकि 10 मुकाबले न्यूजीलैंड ने जीते हैं.एक टी20 मैच टाई रहा है. टी20 के लिए भारत ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. टीम इंडिया की जो टी20 न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेगी वहीं आगामी टी20 वर्ल्ड कप में भी खेलेगी. जबकि न्यूजीलैंड ने अपनी टीम का ऐलान नहीं किया है.
About the Author
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें