india u19 team refuse to accept medals from Mohsin Naqvi hands: भारतीय टीम ने मोहसिन नकवी को फिर दिखाया ठेंगा, दुबई में मेडल लेने से किया इनकार

Share to your loved once


Last Updated:

india u19 team refuse to accept medals from Mohsin Naqvi hands: भारतीय अंडर 19 टीम ने एशिया कप में उप विजेता बनने के बाद मोहसिन नकवी के हाथों मेडल लेने से इनकार कर दिया. नकवी एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष हैं और पाकिस्तान में आंतरिक मामलों के मिनिस्टर भी हैं. वैभव सूर्यवंशी की अंडर टीम ने पोडियम के पास इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के एसोसिएट मेंबर डायरेक्टर मुबशशिर उस्मानी से अपने मेडल लिए.

भारतीय टीम ने नकवी को फिर दिखाया ठेंगा, दुबई में मेडल लेने से किया इनकारभारतीय टीम ने नकवी के हाथों मेडल लेने से किया इनकार.

नई दिल्ली.  एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष मोहसिन नकवी रविवार (21 दिसंबर) को एक बार फिर चर्चा चर्चा में रहे. क्योंकि उन्होंने न सिर्फ अपने देश की टीम पाकिस्तान को अंडर-19 एशिया कप की ट्रॉफी दी, बल्कि उनके साथ जश्न भी मनाया. रनर-अप रही भारतीय टीम फाइनल मैच खत्म होने के बाद स्टेज पर भी नहीं गई और पोडियम के पास इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के एसोसिएट मेंबर डायरेक्टर मुबशशिर उस्मानी से अपने मेडल लिए.

यह सब इस साल की शुरुआत में सीनियर पुरुषों के एशिया कप में हुए ड्रामे के बाद हुआ है, जिसमें भी यही दोनों टीमें फाइनल में थीं. उस दिन इंडिया जीता और भारतीय टीम ने तब नकवी से विनर की ट्रॉफी लेने से मना कर दिया. जो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन और पाकिस्तान के इंटीरियर मिनिस्टर भी हैं. इंडिया के इस एक्शन को जियोपॉलिटिकल टेंशन और टूर्नामेंट के दौरान नकवी की इंडिया-विरोधी सोशल मीडिया एक्टिविटी से प्रभावित एक पॉलिटिकल बयान माना गया.

भारतीय टीम ने नकवी के हाथों मेडल लेने से किया इनकार.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP