महाराष्ट्र निकाय चुनाव में जीत के बाद हादसा, गुलाल उड़ाते समय लगा आग का झोंका

Share to your loved once


X

title=

महाराष्ट्र निकाय चुनाव में जीत के बाद हादसा, गुलाल उड़ाते समय लगा आग का झोंका

 

arw img

महाराष्ट्र के जेजुरी में अजित पवार गुट के एक नेता की निकाय चुनाव में जीत के जश्न के दौरान बड़ा हादसा हो गया. जीत का जश्न मनाते समय गुलाल उड़ाने के दौरान अचानक आग का झोंका लग गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. इस हादसे में कम से कम 18 लोग झुलस गए. सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है राहत की बात यह है कि फिलहाल किसी की हालत बेहद गंभीर नहीं बताई जा रही है, हालांकि सभी घायलों का इलाज जारी है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जीत के बाद समर्थक गुलाल और रंग उड़ाकर जश्न मना रहे थे, तभी अचानक आग भड़क उठी. आग कैसे लगी, इसकी स्पष्ट वजह अभी सामने नहीं आई है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि किसी ज्वलनशील पदार्थ या चिंगारी के संपर्क में आने से यह हादसा हुआ. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति को काबू में लिया. प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homevideos

महाराष्ट्र निकाय चुनाव में जीत के बाद हादसा, गुलाल उड़ाते समय लगा आग का झोंका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP