T20 सीरीज से पहले 50 ओवर फॉर्मेट में तहलका मचाने को तैयार संजू सैमसन, इस टीम में मिला मौका

Share to your loved once


नई दिल्ली. टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर टी20 वर्ल्ड कप 2026 और आगामी न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में ओपनर बल्लेबाज के रूप में खेलते नजर आएंगे. मैनेजमेंट ने उन पर टीम के लिए पहले विकेटकीपर और ओपनर बल्लेबाज के रूप में भरोसा जताते हुए टीम में शामिल किया है. हालांकि, न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले सैमसन 50 ओवर फॉर्मेट में बैटिंग से तहलका मचाने वाले हैं. दरअसल, उन्हें 24 दिसंबर से शुरू हो रही विजय हजारे ट्रॉफी के लिए केरल ने स्क्वॉड में जगह दी है.

केरल क्रिकेट एसोसिएशन ने विजय हजारे ट्रॉफी के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. युवा बल्लेबाज रोहन कुन्नुम्मल को टीम का कप्तान बनाया गया है. संजू सैमसन को भी इस 50 ओवर के टूर्नामेंट के लिए केरल टीम में जगह मिली है. संजू सैमसन के अलावा टीम में अनुभवी खिलाड़ी एमडी निधीश और विष्णु विनोद भी शामिल हैं. इसके साथ युवा स्पिनर विग्नेश पुथुर को भी टीम में मौका मिला है, जिन्होंने आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस (MI) के लिए शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान खींचा था.

संजू सैमसन को विजय हजारे ट्रॉफी के लिए केरल में मिली जगह.

इन टीमों से होगी केरल की टक्कर
विजय हजारे ट्रॉफी में केरल को ग्रुप E में रखा गया है. उनका मुकाबला त्रिपुरा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, पुदुचेरी और तमिलनाडु से होगा. अगर संजू सैमसन विजय हजारे ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो इससे वनडे टीम में उनकी वापसी का रास्ता खुल सकता है. वनडे क्रिकेट में संजू का औसत 56 का है. उनके नाम 1 शतक और 3 अर्धशतक दर्ज हैं.

इस साल की विजय हजारे ट्रॉफी होगी खास
इस साल का टूर्नामेंट खास रहने वाला है, क्योंकि अब भारतीय खिलाड़ियों के लिए घरेलू क्रिकेट खेलना अनिवार्य कर दिया गया है. ऐसे में विराट कोहली, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत जैसे बड़े सितारे भी इस टूर्नामेंट में खेलने वाले हैं. हालांकि, टीम इंडिया के लिए सिर्फ एक ही फॉर्मेट (वनडे) खेल रहे रोहित और विराट कुछ ही मुकाबलों में खेलते नजर आएंगे.

विजय हजारे ट्रॉफी के लिए केरल टीम
रोहन कुन्नुमल (कप्तान), संजू सैमसन, विष्णु विनोद (विकेटकीपर), मोहम्मद अज़हरुद्दीन (विकेटकीपर), अहमद इमरान, सलमान निज़ार, अभिषेक जे. नायर, कृष्णा प्रसाद, अखिल स्कारिया, अभिजीत प्रवीण वी, बीजू नारायणन, अंकित शर्मा, बाबा अपराजित, विग्नेश पुथुर, निधिश एमडी, आसिफ केएम, अभिषेक पी. नायर, शराफुद्दीन एनएम, एडेन एप्पल टॉम.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP