Ashes 2025-26: पीटरसन, वॉन, कुक… एशेज गंवाने के बाद सातवें आसमान पर दिग्गजों का गुस्सा, इंग्लैंड को खूब लताड़ा

Share to your loved once


Last Updated:

Ashes 20250-26: एशेज 2025-26 में हार की हैट्रिक के बाद इंग्लैंड की जमकर आलोचना हो रही है. एडिलेड टेस्ट में मिली हार के बाद इंग्लैंड के कई दिग्गजों ने अपना गुस्सा जाहिर किया. केविन पीटरसन, माइकल वॉन, एलिस्टर कुक और नासिर हुसैन ने शर्मनाक एशेज हार के बाद बेन स्टोक्स की टीम की कड़ी आलोचना की.

पीटरसन, वॉन, कुक... एशेज गंवाने के बाद सातवें आसमान पर दिग्गजों का गुस्साबेन स्टोक्स

नई दिल्ली. हार की हैट्रिक के साथ ही इंग्लैंड ने एशेज 2025-26 जीतने का मौका भी खो दिया. एडिलेड में तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा. इस शर्मनाक प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड की खूब किरकिरी हो रही है. खुद इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर्स इंग्लैंड की आलोचना कर रहे हैं. इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर बिल्कुल खुश नहीं हैं. उन्होंने बेन स्टोक्स की टीम की खुलकर आलोचना की. एडिलेड ओवल में खेले गए तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 82 रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 3–0 की अजेय बढ़त बना ली और एशेज अपने नाम कर ली.

केविन पीटरसन की कड़ी प्रतिक्रिया
इंग्लैंड के पूर्व स्टार खिलाड़ी केविन पीटरसन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि यह हार समझ से बाहर है, खासकर इसलिए क्योंकि ऑस्ट्रेलिया की टीम में कई बड़े खिलाड़ी मौजूद नहीं थे. उन्होंने कहा कि जोश हेजलवुड ने एक भी मैच नहीं खेला, पैट कमिंस ज़्यादातर समय उपलब्ध नहीं थे और स्टीव स्मिथ व नाथन लायन भी अलग-अलग समय पर टीम से बाहर रहे. इसके बावजूद इंग्लैंड बुरी तरह हार गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP