चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग-11 में कौन लेगा रवींद्र जडेजा की जगह? अश्विन ने कर दी भविष्यवाणी
Last Updated:
Who is Ravindra Jadeja Replacement in CSK Playing 11: आईपीएल 2026 से पहले रवींद्र जडेजा को चेन्नई सुपर किंग्स से राजस्थान रॉयल ने ट्रेड कर लिया था. इसके बाद से ही सबके मन में एक सवाल है कि आईपीएल 2026 में चेन्नई टीम प्लेइंग-11 में उनकी जगह किसे मौका देगी? रविचंद्रन अश्विन ने इसे लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है.
रवींद्र जडेजा की कौन लेगा जगहनई दिल्ली. चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग-11 आईपीएल 2026 में काफी बदली दिखेगी. स्टार ऑलराउंडर को सीजन से पहले राजस्थान रॉयल्स ने ट्रेड कर लिया, जिसके बाद सीएसके ने हाल ही में हुए मिनी ऑक्शन में उनके रिप्लेसमेंट को ढूंढने के लिए खरीदारी की. देखना यह होगा कि टीम किसे जडेजा का रोल निभाने की जिम्मेदारी सौंपेगी. आईपीएल 2026 से पहले पूर्व भारतीय दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने एक भविष्यवाणी करते हुए उस खिलाड़ी का नाम बताया है, जिसे पांच बार की चैंपियन टीम जडेजा के रिप्लेसमेंट के तौर पर खिला सकती है.
कौन लेगा जडेजा की जगह?
रविचंद्रन अश्विन ने कहा है कि आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन में रवींद्र जडेजा की जगह 20 साल के उत्तर प्रदेश के ऑलराउंडर प्रशांत वीर को शामिल किया जाना चाहिए. बता दें कि प्रशांत वीर मिनी ऑक्शन के सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक रहे. उन्होंने पिछले दो सालों में सिर्फ 9 टी20 मैच खेले हैं, लेकिन इसके बावजूद CSK ने उन्हें 14.2 करोड़ रुपये की बड़ी रकम में खरीदा. अब जब जडेजा टीम का हिस्सा नहीं हैं, तो माना जा रहा है कि प्रशांत वीर को आईपीएल 2026 के पहले ही मैच में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है.
रवींद्र जडेजा की कौन लेगा जगह
दरअसल, CSK ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फैंस से अपनी पसंदीदा प्लेइंग-12 बताने को कहा था. इसी पोस्ट पर जवाब देते हुए अश्विन ने अपनी आईपीएल 2026 की CSK प्लेइंग XI सुझाई. अश्विन के अनुसार, आयुष म्हात्रे और संजू सैमसन को ओपनिंग करनी चाहिए, जबकि कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ नंबर 3 पर बल्लेबाजी करें. इसके बाद शिवम दुबे को नंबर 4, डेवाल्ड ब्रेविस को नंबर 5 और प्रशांत वीर को नंबर 6 पर रखना चाहिए. अश्विन की टीम में एमएस धोनी नंबर 7 पर हैं. नंबर 8 पर अकील होसैन या मैट हेनरी, और गेंदबाजी में खलील अहमद, नाथन एलिस और नूर अहमद को शामिल किया.
Ayush
Sanju
Rutu
Dube
Brevis
Prashant
MS
Akeal/Matt Henry
Khaleel
Ellis
Noor