भोजपुरी स्टार ने वो कर दिखाया जो बॉलीवुड एक्टर नहीं कर पाते…ग्लोबल प्रोजेक्ट का हिस्सा बने निरहुआ

Share to your loved once


नई दिल्ली: ग्लोबल फिल्म ‘मुर्गा ट्रॉफी’ की शूटिंग इन दिनों झारखंड की राजधानी रांची के खूबसूरत और हरियाली से भरपूर लोकेशन्स पर जोरों पर चल रही है. सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और निर्देशक शशि वर्मा की गाइडेंस में यह फिल्म न केवल भारतीय सिनेमा को ग्लोबल पहचान दिलाएगी, बल्कि रांची की लोकल सुंदरता को भी नेशनल लेवल पर दिखााएगी. फिल्म की टीम रांची के खास माहौल और लोकल जन-जीवन का उपयोग करके कहानी को एक प्रामाणिकता दे रही है, जिससे यह ग्लोबल लेवल की पेशकश दर्शकों के लिए और भी अधिक विश्वसनीय और आकर्षक बन सके.

सुपरस्टार निरहुआ का रिएक्शन
अभिनेता सुपरस्टार निरहुआ उर्फ दिनेश लाल यादव लगातार बॉलीवुड फिल्में कर रहे हैं. उन्होंने इस मौके पर कहा, ‘मैं पहली बार ग्लोबल सिनेमा का हिस्सा फिल्म ‘मुर्गा ट्रॉफी’ के जरिये बन रहा हूं, जिसका प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय मंच पर किया जाएगा. इसके लिए मैं बहुत खुश और उत्सुक हूं. साथ ही मैं फिल्म के निर्देशक शशि वर्मा जी का धन्यवाद अदा करता हूं.’

ग्लोबल स्टेज पर पहचान बनाने की दिशा में
निरहुआ आगे कहते हैं, ‘यह मेरे लिए गर्व और उत्साह का पल है. मैं अपनी लगभग दो दशकों की अभिनय यात्रा में पहली बार ग्लोबल सिनेमा के पटल पर अपनी कला का प्रदर्शन करने जा रहा हूं. फिल्म ‘मुर्गा ट्रॉफी’ के जरिये मेरा यह सपना साकार हो रहा है और यह मेरे करियर का एक ऐतिहासिक पड़ाव है. यह सिर्फ एक नई फिल्म नहीं है, यह भारतीय सिनेमा का ग्लोबल स्टेज पर पहचान बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है.’ फिल्म के सह निर्माता सुजीत उपाध्याय और विजय लक्ष्मी जी ने बताया कि झारखंड के बैकग्राउंड पर फिल्में बनती रहनी चाहिए, ऐसी फिल्में झारखंड का नाम फिल्म निर्माण में विश्व स्तर पर लेकर आती हैं.

निर्देशक शशि वर्मा का अनुभव
निर्देशक शशि वर्मा ने रांची में अपने अनुभव को सांझा करते हुए कहा, ‘रांची में ‘मुर्गा ट्रॉफी’ की शूटिंग का अनुभव शानदार रहा है. यह शहर न केवल अपनी प्राकृतिक सुंदरता और अद्वितीय लोकेशन्स के लिए जाना जाता है, बल्कि यहां के लोगों का प्यार और सहयोग भी अद्भुत है. फिल्म की कहानी में रांची की स्थानीय संस्कृति और जमीन से जुड़ी भावनाओं को गहराई से दर्शाया गया है, और यहाँ शूटिंग करने से फिल्म को वह प्रामाणिक रंग मिल रहा है, जिसकी हमें तलाश थी.’

मुख्य कलाकार और टीम
फिल्म में लीड एक्टर दिनेश लाल यादव के अलावा परफॉर्मिंग आर्ट्स के बड़े नाम प्रद्युम्न नायक भी शामिल हैं. इसके साथ ही, बाल कलाकार शौर्य राज भी फिल्म में शामिल हैं. निर्माता नलिनी सिन्हा, चंदन आनंद, मनीषा वर्मा, मुकेश गिरी, लेखक उमेश उपाध्याय, डीओपी सुनील विश्वकर्मा और एडिटर अमित राज बहादुर सभी अपने-अपने क्षेत्रों में फिल्म की सफलता में अहम भूमिका निभा रहे हैं और चार चांद लगा रहे हैं. टेक्नीशियन्स की बात की जाए तो फिल्म का म्यूजिक राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता नंदलाला ने किया है. वहीं, बॉलीवुड के मशहूर प्रोडक्शन डिजाइनर प्रभात ठाकुर ने आर्ट एवं प्रोडक्शन डिजाइनिंग की जिम्मेदारी ली है. सह-निर्माता में अमित आर्ट्स, इनोवेशन पिक्चर्स, उमंग प्रोडक्शन्स, नायक प्रोडक्शन्स और ई7 पिक्चर्स जैसे बड़े प्रोडक्शन हाउस शामिल हैं. पिछले 21 दिनों से फिल्म की शूटिंग रांची के बुंडू और आसपास की सुंदर लोकेशन्स पर जारी है. अगले कुछ दिनों में जमशेदपुर, टाटा और रांची के अन्य लोकेशन्स पर भी फिल्म की शूटिंग की जाएगी, जिससे फिल्म झारखंड की वास्तविक पहचान को और गहराई से कैद कर सकेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP