IND W vs SL W: कौन हैं 20 साल की वैष्णवी शर्मा? श्रीलंका के खिलाफ मिला इंटरनेशनल डेब्यू का मौका, हरमनप्रीत ने दी कैप

Share to your loved once


नई दिल्ली. भारत और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मैच विशाखापत्तनम के ACA-VDCA स्टेडियम में खेला जा रहा है. वनडे वर्ल्ड कप जीतने के बाद पहली बार मैच खेल रही भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. यह मुकाबला 20 साल की वैष्णवी शर्मा के लिए बेहद खास है, क्योंकि उन्हें वह भारत के लिए डेब्यू कर रही हैं. युवा बाएं हाथ की इस स्पिनर को हरमनप्रीत कौर ने कैप सौंपी.

कौन हैं वैष्णवी शर्मा?
वैष्णवी इस साल अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थीं. इसी सीरीज के लिए उन्हें सीनियर टीम में पहली बार चुना गया. उनके साथ जी. कमलिनी को भी पहली बार सीनियर टीम में मौका मिला, वह भी अंडर-19 टीम का हिस्सा थीं. वैष्णवी अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप में 17 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज रहीं. घरेलू क्रिकेट में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा है. उन्होंने सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी में 21 विकेट लिए और सीनियर महिला इंटर-जोनल टी20 में सिर्फ 5 मैचों में सबसे ज्यादा 12 विकेट झटके थे.

वैष्णवी शर्मा का इंटरनेशनल डेब्यू

वैष्णवी का जन्म मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ था और वह चंबल इलाके की पहली खिलाड़ी हैं, जो इस लेवल तक पहुंची हैं. उन्होंने 2022-23 में जूनियर डोमेस्टिक सीजन में बेस्ट महिला क्रिकेटर के लिए जगमोहन डालमिया ट्रॉफी भी जीती थी.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, श्री चरणी.

श्रीलंका: विश्मी गुणरत्ने, चमारी अटापट्टू (कप्तान), हासिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, नीलाक्षी डी सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), कविशा दिलहारी, मल्की मदारा, इनोका राणावीरा, काव्या कविंदी, शशिनी गिम्हानी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP