‘मनरेगा’ का स्थान लेने वाले ‘विकसित भारत – जी राम जी’ बिल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी
Last Updated:
‘विकसित भारत -जी राम जी’ विधेयक को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपनी मंजूरी दे दी है. (फाइल फोटो)नई दिल्ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को ‘विकसित भारत -जी राम जी’ विधेयक को अपनी मंजूरी दे दी. ग्रामीण विकास मंत्रालय ने यह जानकारी दी. विपक्ष के विरोध के बीच संसद ने वीबी-जी राम जी विधेयक, 2025 को पारित किया था. इसका उद्देश्य मौजूदा ग्रामीण रोजगार कानून ‘मनरेगा’ को प्रतिस्थापित करना है और प्रत्येक ग्रामीण परिवार को प्रति वित्त वर्ष 125 दिनों का रोजगार सुनिश्चित करना है. सरकार के अनुसार, इस नई योजना का लक्ष्य ‘विकसित भारत-2047’ के राष्ट्रीय दृष्टिकोण के अनुरूप ग्रामीण विकास ढांचा स्थापित करना है.
About the Author
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें