‘एक्टिंग से अच्छा अब डायपर बदल लेता हूं’, पापा बनने के बाद विक्की कौशल के लिए जादुई हुआ सफर, बेटे को छोड़ना मुश्किल
Last Updated:
विक्की कौशल के लिए 2025 बेहद खास रहा. 1 महीने पहले पापा बने विक्की कौशल के लिए अब दुनिया बदल सी गई है. हाल ही में एक इंवेट में वह पहुंचे, जहां उन्होंने अपने पिता बनने के अनुभव को साझा करते हुए कहा कि पहली बार बेटे को छोड़कर शहर से बाहर आना बेहद कठिन था. विक्की ने अवॉर्ड अपने परिवार और नए सदस्य को समर्पित किया, इसे जीवन का सबसे जादुई और खास दौर बताया.
विक्की कौशल ने पिता बनने के बाद के अनुभव को शेयर किया. फाइल फोटो. नई दिल्ली. बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर विक्की कौशल इन दिनों पिता बनने की खुशी में डूबे हुए हैं. विक्की और कैटरीना कैफ ने 7 नवंबर 2025 को मम्मी-पापा बने. कौशल परिवार ने बेटे का स्वागत किया. सोशल मीडिया पर उन्होंने फैंस के साथ इस खुशखबरी को शेयर किया. अब उनका बेटा 1 महीना का हो गया है और पहली बार विक्की ने पापा बनने के एक्सपीरियंस को शेयर किया है.
दिल्ली में आयोजित एनडीटीवी इंडियन ऑफ द ईयर 2025 अवॉर्ड समारोह में विक्की को ‘एक्टर ऑफ द ईयर’ का अवॉर्ड मिला, जो उन्होंने अपनी फिल्म ‘छावा’ में छत्रपति संभाजी महाराज के रोल के लिए जीता. अवॉर्ड लेते हुए विक्की ने इसे अपनी फैमिली और नवजात बेटे को डेडिकेट किया.
‘वो बड़ा होकर देखेंगा तो पापा पर गर्व करेगा’
विक्की ने स्टेज पर कहा, ‘थैंक यू, यह अवॉर्ड मेरी फैमिली और मेरे छोटे वाले के लिए है, जो एक ब्लेसिंग बनकर आया है… यह पहली बार है जो मैं पिता बनने के बाद शहर छोड़कर आया हूं और यह बहुत मुश्किल था. बहुत मुश्किल था, लेकिन मुझे यकीन है कि जब वह बड़ा होगा और यह देखेगा, तो अपने पापा पर गर्व करेगा.’
विक्की कौशल के लिए जादुई हुआ सफर
उन्होंने आगे पितृत्व को ‘जादुई’ और ‘ब्लिसफुल’ बताया. उन्होंने कहा, ‘यह बहुत नया है, अभी कोई चैलेंज महसूस नहीं हुआ. सब कुछ मैजिकल है… मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता कि क्या फीलिंग है. भगवान ने बहुत कृपा की है. फैमिली बहुत खुश है और यह अवॉर्ड पूरी फैमिली और खासकर उसके लिए है.’
View this post on Instagram