Aaj ka Dhanu Rashifal 21 December: धनु राशि वालों को आज होगा आर्थिक फायदा, दांपत्य जीवन में हो सकता है तनाव, वाणी पर रखें लगाम, जानें उपाय

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj ka Dhanu Rashifal 21 December: ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज बनने वाले इस योग के कारण धनु राशि के जातकों पर लंबे समय से चले आ रहा कर्ज समाप्त होगा. उन्होंने बताया कि आज आप कई तरह की देनदारियों से मुक्त होने वाले हैं. साथ ही आज के दिन आपको अपने कार्य क्षेत्र में भी काफी फायदा होगा. आपकी बनाई गई योजनाओं पर काम करने से लोग सफल होंगे.

धनु राशि वालों को आज होगा आर्थिक फायदा, दांपत्य जीवन में हो सकता है तनाव

जमुई. 21 दिसंबर 2025 को गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है. आज के दिन गुरु और चंद्रमा की युति होने वाली है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन कई राशि के जातकों पर गुरु की शुभ दृष्टि पड़ने वाली है. जिससे उनके जीवन में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी. उन्हें आर्थिक लाभ पहुंचेगा और उन्हें करियर में उन्नति मिलेगी. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि धनु राशि के जातकों पर भी आज बनने वाले गजकेसरी योग का असर पड़ेगा. उन्होंने बताया कि गजकेसरी योग को काफी शुभ माना जाता है. इससे जातकों को धन, प्रतिष्ठा, ज्ञान इत्यादि में सफलता मिलती है. इससे उनके जीवन में वैभव और समृद्धि आती है. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों पर आज बनने वाले इस योग का असर पड़ेगा. उन्हें कई तरह के फायदे होंगे. खासकर आर्थिक रूप से उन्हें बड़ा फायदा पहुंचाने वाला है.

लंबे समय से चला आ रहा कर्ज होगा समाप्त
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज बनने वाले इस योग के कारण धनु राशि के जातकों पर लंबे समय से चला आ रहा कर्ज समाप्त होगा. उन्होंने बताया कि आज आप कई तरह की देनदारियों से मुक्त होने वाले हैं. इसके साथ ही आज के दिन आपको अपने कार्य क्षेत्र में भी काफी फायदा होगा. आप अपनी योजनाओं पर काम करने से सफल होंगे. इससे आप जहां काम करते हैं वहां आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी. आज आपको कुछ घरेलू सामान खरीदना पड़ सकता है जिस कारण आपको थोड़ा खर्च भी उठाना पड़ सकता है. उन्होंने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज के दिन पैसों के लिहाज से काफी फायदा होने वाला है. अगर आप व्यवसाय करते हैं तो उसमें आपको बड़ा फायदा मिलने वाला है. धनु राशि के जातकों को आज कोई यात्रा करनी पड़ सकती है. इसका भी फायदा आपको मिलेगा.

सेहत को लेकर रहें सावधान, दांपत्य जीवन में हो सकता है तनाव
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज अपनी सेहत को लेकर थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है. उन्होंने बताया कि आज आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है. इस मौसम में आपको अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखना चाहिए. खान-पान को लेकर आपको काफी संजीदगी बरतने की जरूरत है. उन्होंने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज अपनी नौकरी को लेकर भी परेशान होने की जरूरत नहीं है. अगर आप बेरोजगार हैं, तो आज के दिन आपको नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं. दांपत्य जीवन में आज आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है. आज आपको अपने परिवार का ख्याल रखना चाहिए. धनु राशि के जातकों का आज भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए और आज विष्णु मंत्र का जाप करना चाहिए. ऐसा करना आपके लिए शुभ रहने वाला है. धनु राशि के जातकों को आज अपनी वाणी पर भी संयम बरतने की जरूरत है. आज के दिन के लिए आपका शुभ रंग लाल और शुभ अंक आठ रहने वाला है.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें

homeastro

धनु राशि वालों को आज होगा आर्थिक फायदा, दांपत्य जीवन में हो सकता है तनाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP