आधुनिक खेती की सीख, तीन दिन तक झांसी में जुटेंगे किसान और वैज्ञानिक
Agriculture News : किसान बाहुल्य बुंदेलखंड क्षेत्र के किसानों के लिए झांसी में एक बार फिर बड़ा अवसर आने वाला है. केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय द्वारा वर्ष 2026 में तीन दिवसीय किसान मेले का आयोजन किया जा रहा है. इस मेले में देशभर के कृषि वैज्ञानिक किसानों की समस्याओं का समाधान करेंगे और उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी देंगे.