लता मंगेशकर का वो सुपरहिट गाना, कंडोम ऐड ने बदल दिया मतलब, फिल्म में नहीं रखना चाहता था सुपरस्टार
नई दिल्ली: एक कंडोम ऐड था. वो जब भी टीवी पर आता था, माहौल एकदम से बदल जाता था. 90s के किड्स ने यह ऐड टीवी पर खूब देखा होगा. अगर आपको याद नहीं है, तो हम डीलक्स निरोध कंडोम के विज्ञापन की बात कर रहे हैं. ऐड मेकर्स ने इसमें 1955 की फिल्म ‘श्री 420’ का सुपरहिट गाना ‘प्यार हुआ इकरार हुआ’ जोड़ा था, जिससे गाने का मतलब दर्शकों के लिए एकदम बदल गया था. साहिर लुधियानवी ने गाने के बोल लिखे थे. लता मंगेशकर और मन्ना डे ने इसे गाया था. गाने में रियल लाइफ कपल राज कपूर-नरगिस रोमांस करते नजर आए थे. गाने में राज कपूर के बच्चे रणधीर कपूर, ऋतु कपूर और ऋषि कपूर भी बारिश में चलते दिखे थे. शुरू में राज कपूर गाने को फिल्म में लेना नहीं चाहते थे, क्योंकि उन्हें आशंका थी कि यह फिल्म को स्लो कर देगी. उन्हें शंकर-जयकिशन और शैलेंद्र के कहने पर अपने फैसले को बदलना पड़ा. गाने का छतरी वाला सीन सबसे यादगार है जिसे सिंगल शॉट में शूट किया गया था.