मशरूम का अचार रेसिपी सहारनपुर स्टाइल स्वाद और सेहत के लिए फायदेमंद.
Last Updated:
मशरूम का अचार डालने के लिए सबसे पहले आप सौंफ, मैथी, धनिया, अजवाइन जिनको आप साबुत लेकर पहले हल्का सा भून ले उसके बाद उनकी पिसाई का मसाले में इस्तेमाल करें. फिर पीली सरसों, कलौंजी, आमचूर पाउडर, हल्दी, लाल मिर्च, कश्मीर लाल मिर्च, हींग, नमक, काला नमक, सरसों का तेल इन सभी का इस्तेमाल करें.

कुछ लोग अचार खाने के काफी शौकीन होते हैं और उन लोगों को अलग-अलग प्रकार के अचार खाना काफी पसंद होता है. जब उनको कहीं पर अचार दिखाई देता है, तो वह वहां से किसी न किसी तरह का अचार खरीद लेते हैं. कुछ लोगों को घर पर अचार तैयार करना अच्छा लगता है तो कुछ लोग खरीद कर खाना पसंद करते हैं. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे अचार की रेसिपी बताने जा रहे हैं जो कि आपको स्वाद के साथ-साथ सेहत में भी फायदा देगी.

आपने अक्सर विभिन्न तरह के अचार तो खाए होंगे, लेकिन क्या आपने मशरूम का अचार खाया है अगर नहीं तो आज हम आपको उसकी एक ऐसी रेसिपी बताने जा रहे हैं जिससे आप मशरूम का अचार एक दिन यानी की 24 घंटे में तैयार कर खाने में इस्तेमाल कर सकते हैं. मशरूम एक ऐसी फसल है जिसको बहुत ध्यान से लगाया जाता है, इतना ही नहीं थोड़ी सी लापरवाही पूरी मशरूम को खराब कर देती है. कुछ लोग मशरूम का स्वाद चिकन जैसा बताते हैं, तो कुछ लोग इसको चाह कर खाते हैं.

मशरूम में मुख्य रूप से प्रोटीन, फाइबर, विटामिन (B, C, D), और खनिज (सेलेनियम, पोटेशियम, जिंक, कॉपर, फास्फोरस) होते हैं, साथ ही एंटीऑक्सीडेंट्स और बीटा-ग्लूकेन्स भी पाए जाते हैं, जो इसे कम कैलोरी वाला, इम्यूनिटी बढ़ाने वाला और हृदय व हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद बनाते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

सहारनपुर जनपद उत्तर प्रदेश का अंतिम जनपद है जो की तीन राज्यों हरियाणा, हिमाचल, उत्तराखंड से जुड़ा है. यहां के ज्यादातर युवा परंपरागत खेती को छोड़कर मशरूम की खेती करना पसंद करते हैं. यही कारण है कि सहारनपुर जनपद पूरे उत्तर प्रदेश में मशरूम उत्पादन में नंबर एक स्थान रखता है और यहां पर सैकड़ो यूनिट प्रत्येक वर्ष लगती है. यहां पर बटन मशरूम से लेकर ओएस्टर, गैनोडर्मा, कीड़ाजड़ी सहित विभिन्न प्रकार की मशरूम उगाई जाती है.

मशरूम का अचार डालने के लिए सबसे बेहतर होती है बटन मशरूम, जो की सबसे ज्यादा खाने में इस्तेमाल की जाती है इतना ही नहीं इस मशरूम का पश्चिमी यूपी में लोग ज्यादा इस्तेमाल करने लगे हैं. सब्जी बनाने से लेकर इस मशरूम का अचार और पाउडर बनाकर मेडिसिन में इस्तेमाल किया जाता है. बटन मशरूम अचार के लिए सबसे बेहतर मानी जाती है.

मशरूम का अचार डालने के लिए सबसे पहले मशरूम को खरीद कर उसको हल्का गर्म पानी में उबाले. उसके बाद उसको कटिंग करें, कटिंग करने के बाद मशरूम को हल्दी और नमक लगाकर 4 घंटे के लिए छोड़ दे. जिससे कि मशरूम के अंदर का सारा पानी निकल जाए और मशरूम अचार डालने के लिए तैयार हो जाए.

जब भी आप मशरूम अचार डालते हैं तो उसको स्वादिष्ट बनते हैं मसाले. तो इसलिए आप जब भी मशरूम का आचार डाले तो बताए गए इन मसालों का इस्तेमाल जरूर करें. सबसे पहले आप सौंफ, मैथी, धनिया, अजवाइन जिनको आप साबुत लेकर पहले हल्का सा भून ले उसके बाद उनकी पिसाई का मसाले में इस्तेमाल करें. फिर पीली सरसों, कलौंजी, आमचूर पाउडर, हल्दी, लाल मिर्च, कश्मीर लाल मिर्च, हींग, नमक, काला नमक, सरसों का तेल इन सभी का इस्तेमाल करें.

जब आप सभी मसालों को अच्छे से मिला करके मशरूम में डाल देते हैं और मसालों को अच्छे से मिलाने के बाद उसमें सरसों का तेल गर्म करें और उसको ठंडा होने के बाद मशरूम में डालें और उसको ढककर 24 घंटे के लिए रख दे. 24 घंटे बाद मशरूम का अचार खाने के लिए तैयार हो जाता है. इस तरीके से अगर आप मशरूम का अचार डालेंगे तो यह सालों साल खराब नहीं होगा और जितना मशरूम का अचार तेल में रहेगा उतना ज्यादा चलेगा और उतना ही ज्यादा उसका स्वाद भी बढ़ेगा. इस तरीके से मशरूम का अचार डालने से आपको खाने के साथ सब्जी की भी आवश्यकता नहीं पड़ेगी.