धुरंधर 2 में कौन है ‘बड़े साहब’? 19 मार्च को उठेगा पर्दा, जानिए रिलीज डेट, कहानी, कास्ट से जुड़ी हर जानकारी
Last Updated:
Dhurandhar 2 Updates: ‘धुरंधर 2’ में और ज्यादा हिंसा, जुझारूपन, जासूसी और वीरता देखने को मिलने वाली है. राकेश बेदी, जो फिल्म में जमीला जमाली का किरदार निभा रहे हैं. उन्होंने सीक्वल को लेकर अपडेट दिया है.

नई दिल्ली. आदित्य धर निर्देशित स्पाई एक्शन थ्रिलर ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. 5 दिसंबर को रिलीज हुई यह फिल्म रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन कर रही है, जिसमें रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और सारा अर्जुन मुख्य भूमिकाओं में हैं. अब फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है – फिल्म का सीक्वल यानी ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में आएगा. पोस्ट-क्रेडिट सीन में ही इसकी रिलीज डेट अनाउंस की गई, जो यश की ‘टॉक्सिक’ और अन्य फिल्मों से क्लैश करेगी.

‘धुरंधर’ के पहले हिस्से के आखिरी सीन्स ने दर्शकों के मन में कई सवाल छोड़े. सीक्वल की कहानी अंडरकवर एजेंट जसकीरत/हम्जा (रणवीर सिंह) के इर्द-गिर्द घूमेगी, जो अब आईएसआई के मेजर इकबाल जैसे बड़े निशाने पर होगा. साथ ही, फिल्म का सबसे बड़ा रहस्य ‘बड़े साहब’ की असली पहचान भी उजागर होगी.

जमील जमाली का रोल निभा रहे राकेश बेदी ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा, वो सीक्वल में और भी खतरनाक होने वाला है और इसने मुझे 100% कुछ अलग करने का मौका दिया. मैं बहुत खुश हूं.’
Add News18 as
Preferred Source on Google

राकेश बेदी ने आगे कहा, ‘रहमान डकैत (अक्षय) और दूसरे बड़े नेताओं के जबरदस्त विरोध के बावजूद, आपने देखा कि जमीला ने कैसे हमजा को सत्ता में बिठा दिया. हालांकि अब जब उसे लग रहा है कि हमजा अपनी मर्जी से काम कर रहा है, तो वो उसकी डोर खींच सकता है… वो कालीन भी खींच सकता है (हंसते हुए). मैं इससे ज्यादा नहीं बताऊंगा.’

‘धुरंधर 2’ की कहानी रणवीर सिंह के किरदार जासूस जसकीरत/हमजा के इर्द-गिर्द घूमेगी, जो अब आईएसआई के मेजर इकबाल जैसे बड़े दुश्मनों से भिड़ेगा.

आर माधवन, जिनका किरदार अजीत डोभाल से प्रेरित है, सीक्वल में और बड़ा रोल निभाएंगे. वे फिल्म में अजय सान्याल का किरदार निभा रहे हैं. वे रणवीर सिंह के किरदार को जासूसी की ट्रेनिंग देते नजर आएंगे. अर्जुन रामपाल का रोल भी सीक्वल में और बढ़ेगा.

सारा अर्जुन का किरदार भी इस बार ज्यादा अहम होगा. हाल ही में कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने कहा, ‘भले ही वह बचपन से एक्टिंग कर रही है और कुछ फिल्में भी कर चुकी है, लेकिन हम उसे एक नए अंदाज में दिखाना चाहते थे. जब उसने ऑडिशन दिया, तो उसकी मासूमियत के पीछे छुपा टैलेंट दिखा. वह कमाल की एक्ट्रेस है, आप उसे पार्ट 2 में देखेंगे.’

अब हमें आखिरकार इस सवाल का जवाब मिलेगा: बड़े साहब कौन हैं? ‘धुरंधर’ के आखिरी सीन में पता चलता है कि हमजा असल में जसकीरत सिंह रंगी है, जिसे अजय सान्याल ने एक सीक्रेट मिशन के लिए चुना था. सीक्वल में वह मेजर इकबाल और बड़े साहब जैसे बड़े खतरों से निपटेगा.

‘धुरंधर 2’ में और ज्यादा एक्शन, जज्बा, जासूसी और हीरोइज्म देखने को मिलेगा.