बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का जलवा बरकरार, 15वें दिन धुआंधार हुई फिल्म की कमाई, 500 करोड़ क्लब से बस 1 कदम की दूरी
Last Updated:
Dhurandhar box office collection day 15: स्पाई थ्रिलर फिल्म धुरंधर की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी है. सिर्फ दो हफ्ते में ही मूवी ने भारत में 450 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया और अब भी इसकी रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है. दिलचस्प बात है कि पिछले 15 दिनों से यह फिल्म हर रोज डबल डिजिट में बिजनेस कर रही है. अब रणवीर सिंह की फिल्म 500 करोड़ क्लब के बिल्कुल करीब पहुंच चुकी है. अब तक ‘धुरंधर’ कई बड़ी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर धूल चटा चुकी है, जिनमें ‘बाहुबली’ और ‘सालार पार्ट 1’ जैसी फिल्में शामिल हैं.
500 करोड़ क्लब मे एंट्री मारने के लिए तैयार है रणवीर सिंह की धुरंधर फिल्म.नई दिल्ली. रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है. इस स्पाई-थ्रिलर फिल्म को दर्शकों जबरदस्त प्यार मिल रहा है. थिएटर्स में ‘धुरंधर’ को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है और इसका साफ असर बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रहा है. दो हफ्ते बीत जाने के बाद भी ‘धुरंधर’ की धुआंधार कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है. 14वें दिन फिल्म ने भारत में 460 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. चलिए आपको बताते हैं कि 15वें दिन ‘धुरंधर’ ने कितने करोड़ का बिजनेस किया है और अब तक इसका घरेलू बॉक्स ऑफिस बिजनेस कितना हो गया है.
500 करोड़ क्लब में एंट्री मार पाएगी धुरंधर?
कमाई के मामले में रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ प्रभास की ‘बाहुबली’ और ‘सालार: पार्ट 1’ जैसी बड़ी फिल्मों को भी पछाड़ चुकी है. आज यानी शनिवार को ‘धुरंधर’ अच्छा बिजनेस करती है, तो भारत में यह आसानी से 500 करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएगी.
‘अवतार: फायर एंड ऐश’ से होगा ‘धुरंधर’ का मुकाबला
अब बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का मुकाबला हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ से होने जा रहा है. जेम्स कैमरून की यह फिल्म इस साल की सबसे चर्चित और बड़ी फिल्मों में से एक है. अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या ‘धुरंधर’ आने वाले दिनों में अपनी रफ्तार बरकरार रख पाएगी या नहीं.
पाकिस्तान के बैकड्रॉप पर बनी है ‘धुरंधर’
बताते चलें कि ‘धुरंधर’ एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी पाकिस्तान के बैकड्रॉप पर आधारित है. इसमें रणवीर सिंह ने भारतीय जासूस की भूमिका निभाई है, जो लयारी के आतंकी नेटवर्क में घुसपैठ करता है. फिल्म में अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन भी अहम रोल में हैं. इस फिल्म का निर्माण ज्योति देशपांडे की जियो स्टूडियोज और आदित्य और लोकेश धर की बी62 स्टूडियोज ने मिलकर किया है. ‘धुरंधर’ का सीक्वल 19 मार्च, 2026 को रिलीज होगा.
About the Author
साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें