बहुत हो गया हलवा, सर्दियों में जरूर ट्राय करें गाजर की खीर, टेस्टी इतनी की कटोरी चाटते रह जाओगे

Share to your loved once


Last Updated:

सर्दियों के मौसम में गाजर से बनी स्वीट डिशेस खाने का अलग ही मजा होता है. गाजर के हलवे के साथ ही गाजर की खीर भी काफी पसंद की जाती है. आप मीठा खाने के शौकीन हैं तो इस विंटर गाजर की खीर का लुत्फ उठा सकते हैं.

गाजर की खीर

सर्दियों के मौसम में गाजर से बनी स्वीट डिशेस खाने का अलग ही मजा होता है. गाजर के हलवे के साथ ही गाजर की खीर भी काफी पसंद की जाती है. आप मीठा खाने के शौकीन हैं तो इस विंटर गाजर की खीर का लुत्फ उठा सकते हैं.

गाजर की खीर

सबसे पहले 4–5 ताज़ी लाल गाजर लें. उन्हें अच्छी तरह धोकर छील लें और कद्दूकस कर लें. गाजर जितनी ताज़ी होंगी, खीर का रंग और स्वाद उतना ही बेहतर आएगा.

गाजर की खीर

अब एक भारी तले की कढ़ाही या पैन में 1 लीटर फुल क्रीम दूध डालकर धीमी आंच पर उबालें. दूध को बीच-बीच में चलाते रहें ताकि वह तले में लगे नहीं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

गाजर की खीर

जब दूध में उबाल आ जाए, तो उसमें कद्दूकस की हुई गाजर डाल दें. धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए गाजर को दूध में अच्छे से पकने दें. लगभग 15–20 मिनट में दूध थोड़ा गाढ़ा होने लगेगा और गाजर नरम हो जाएंगी.

गाजर की खीर

अब इसमें स्वादानुसार चीनी डालें. साथ ही इलायची पाउडर और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स (काजू, बादाम, किशमिश) डालें. सबको अच्छी तरह मिलाएं और 5–7 मिनट और पकने दें, ताकि चीनी पूरी तरह घुल जाए और खीर में खुशबू आ जाए.

गाजर की खीर

जब खीर गाढ़ी और मलाईदार हो जाए, तो गैस बंद कर दें. ऊपर से कुछ ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करें. गाजर की खीर को गर्म या ठंडा, दोनों तरह से परोस सकते हैं. यह स्वाद में लाजवाब होने के साथ पोषण से भरपूर भी होती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

बहुत हो गया हलवा, सर्दियों में जरूर ट्राय करें गाजर की खीर,जानें रेसिपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP