अदिवी शेष ने की ‘धुरंधर’ की तारीफ, आदित्य धर के हुए मुरीद, कहा- ‘पाकिस्तानी पक्ष देखना नया अनुभव था’

Share to your loved once


Last Updated:

साउथ एक्टर अदिवी शेष और दर्शकों ने आदित्य धर के निर्देशन की सराहना की. उन्होंने कहा कि वह आदित्य धर पर गर्व महसूस कर रहे हैं. रणवीर सिंह, सारा अर्जुन समेत कई सितारे शामिल हैं. फिल्म ‘धुरंधर’ ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 710.5 करोड़ कमाए.

ख़बरें फटाफट

अदिवी शेष ने की 'धुरंधर' की तारीफ, कहा- 'पाकिस्तानी पक्ष देखना नया अनुभव था'अदिवि शेष ने धुरंधर की तारीफ की.

मुंबई. निर्देशक आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. वहीं, फिल्म में कलाकारों के साथ निर्देशक की भी सराहना हो रही है. इसी कड़ी में अभिनेता अदिवी शेष ने भी फिल्म और इसके निर्देशक की दिल खोलकर प्रशंसा की. अभिनेता अदिवी शेष ने अपनी फिल्म ‘मेजर’ में 26/11 हमले में शहीद हुए मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की भूमिका निभाई थी. उन्होंने हाल ही में आईएएनएस से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने आदित्य धर के निर्देशन और रिसर्च की तारीफ की.

अदिवि शेष कहा, “‘धुरंधर’ के निर्देशक आदित्य धर मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं. मुझे लगा था कि मैंने 26/11 की पूरी घटना पर बहुत रिसर्च कर ली है, लेकिन इस फिल्म में जब मैंने पाकिस्तानी पक्ष को देखा, तो यह मेरे लिए बिल्कुल नया और अलग अनुभव था. मुझे लगा कि यह एक असाधारण फिल्म है.”

अदिवि शेष ने कहा, “मुझे बहुत गर्व है कि यह भारत की पहली ऐसी फिल्म है, जिसे पूरी दुनिया देख रही है. यह फिल्म बहुत सच्चाई और ईमानदारी से बनाई गई है. यह एक ऐसी कृति है, जिसे सच में हर व्यक्ति को देखना चाहिए. बिना देर किए टिकट बुक कर लेनी चाहिए.”

आदित्य धर पर गर्व महसूस कर रहे अदिवि शेष

अदिवि शेष ने निर्देशक आदित्य धर की तारीफ करते हुए कहा, “मुझे आदित्य धर पर बहुत गर्व महसूस हो रहा है. उनकी सोच और मूल्य बहुत मजबूत हैं. मुझे लगता है कि मैं इस फिल्म को दोबारा जरूर देखने जाऊंगा.”

‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बता दें कि फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस और दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ रही है. 5 दिसंबर को रिलीज होने के बाद से अब तक फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 710.5 करोड़ रुपए (भारत में 552.5 करोड़) की कमाई कर ली है. फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त जैसे सितारों ने शानदार काम किया है. इस फिल्म से अभिनेत्री सारा अर्जुन ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है.

About the Author

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

homeentertainment

अदिवी शेष ने की ‘धुरंधर’ की तारीफ, कहा- ‘पाकिस्तानी पक्ष देखना नया अनुभव था’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP