मस्ती से भरी रोलरकोस्टर राइड है ‘हैप्पी पटेल’, रिलीज होते ही छाया मजेदार ट्रेलर, वीर दास की दिकीं हटके कॉमेडी

Share to your loved once


Last Updated:

Happy Patel Khatarnak Jasoos Trailer: आमिर खान प्रोडक्शंस ने अपनी नई जासूसी कॉमेडी ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ का ऐलान बड़े ही मजेदार और हटके अंदाज में किया है, जिसने दर्शकों की जिज्ञासा तुरंत बढ़ा दी. वीर दास के निर्देशन में बनी फिल्म में मोना सिंह की भी अहम भूमिका है. फिल्म ने हर तरफ चर्चा पैदा कर दी है. अब जब रोमांच अपने चरम पर है, तो फिल्म का ट्रेलर सामने आ चुका है, जो भरपूर हंसी, मस्ती और एंटरटेनमेंट का वादा करती है.

ख़बरें फटाफट

मस्ती से भरी रोलरकोस्टर राइड है 'हैप्पी पटेल', रिलीज होते ही छाया ट्रेलर‘हैप्पी पटेल’ फिल्म का एक सीन. (फोटो साभार: YouTube/Videograb)

नई दिल्ली: ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है और यह कॉमेडी और मस्ती को एकदम नए लेवल पर ले जाता है. ट्रेलर में जबरदस्त ह्यूमर और कई मजेदार, हटके पल देखने को मिलते हैं, जो साफ संकेत देते हैं कि फिल्म पूरी तरह एंटरटेनमेंट से भरी होने वाली है. निर्देशक और अभिनेता दोनों की भूमिका में वीर दास अपनी अलग और फ्रेश कॉमेडी स्टाइल लेकर आए हैं, जो खूब हंसाने वाली है. एनर्जी, चार्म और यंग वाइब्स से भरा यह ट्रेलर फिल्म को लेकर रोमांच और भी बढ़ा रहा है.

‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ के ट्रेलर में वीर दास एक बिल्कुल नए अंदाज में नजर आते हैं, जहां वह एक परफेक्ट लेकिन थोड़े इम्परफेक्ट जासूस बने हैं, जो एक मिशन पर निकले हैं. कहानी आगे बढ़ते ही वह मुसीबतों में फंस जाते हैं और फिर शुरू होता है पूरा हंगामा, जो देखने में बेहद मजेदार लगता है. मोना सिंह अपने दमदार अवतार से चौंकाती हैं, जैसा उन्हें पहले कभी स्क्रीन पर नहीं देखा गया, वहीं मिथिला पालकर अपनी अलग सी मासूमियत और चार्म जोड़ती हैं. आमिर खान का बिल्कुल अलग और अनोखा लुक कहानी में एक और जोरदार तड़का लगा देता है. कुल मिलाकर, यह ट्रेलर मस्ती और पागलपन से भरी एक फुल ऑन रोलरकोस्टर राइड है.

मेकर्स ने सोशल मीडिया पर ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, ‘गांववालों वो एक शेफ है, वो एक एजेंट है (थोड़ा-सा), वो एक हीरो है (शायद) और वो है हैप्पी पटेल!’ मिलिए हमारे खतरनाक जासूस से 16 जनवरी से सिनेमाघरों में.’ आमिर खान प्रोडक्शंस हमेशा से हटकर और अलग तरह की कहानियां पेश करता आया है. लगान, तारे जमीन पर, दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार जैसी शानदार फिल्मों के बाद यह एक बार फिर कुछ नया दिखाने की कोशिश है. खास बात यह है कि इस बार उनकी साझेदारी मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन वीर दास के साथ हुई है, जिन्होंने न सिर्फ अपने कॉमेडी स्पेशल्स के जरिए दुनियाभर में पहचान बनाई है, बल्कि गो गोआ गॉन, बदमाश कंपनी और दिल्ली बेली जैसी फिल्मों में भी काम किया है. ‘हैप्पी पटेल’ आमिर खान प्रोडक्शंस के साथ वीर दास की दिल्ली बेली के बाद दूसरी फिल्म है. आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ‘हैप्पी पटेल’ का निर्देशन वीर दास ने किया है. यह फिल्म 16 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

About the Author

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

homeentertainment

मस्ती से भरी रोलरकोस्टर राइड है ‘हैप्पी पटेल’, रिलीज होते ही छाया ट्रेलर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP