मुरादाबाद के छोटे समूह ने बनाया बड़ा कारोबार, आइटम्स की विदेशों तक डिमांड, पढ़िए कहानी
Last Updated:
समूह बनाकर कारोबार करना अब सिर्फ महिलाओं के लिए ही नहीं बल्कि पुरुषों के लिए भी बेहद कारगर साबित हो रहा है. एक ऐसे समूह में 15 से 20 पुरुष शामिल हैं, जिनके साथ महिलाएं भी काम कर रही हैं. ये सभी मिलकर बेड शीट, चादर और अन्य सामान तैयार करते हैं और मार्केट में बेचकर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं.
मुरादाबाद. समूह बनाकर कारोबार करना अब महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों के लिए भी काफी कारगर साबित हो रहा है. एक ऐसे समूह में 15 से 20 पुरुष शामिल हैं, जिनके साथ महिलाएं भी काम करती हैं. यह समूह मिलकर बैड शीट, चादर और अन्य सामान तैयार कर मार्केट में बेचता है और अच्छा मुनाफा कमा रहा है. यह समूह आत्मनिर्भर बन चुका है, अन्य लोगों को रोजगार से जोड़ रहा है और लगातार लाभ कमा रहा है.
दिल्ली, मेरठ समेत पूरे देश से डिमांड
समूह के अध्यक्ष आसिफ ने बताया कि उनके समूह का नाम साजिद स्वयं सहायता समूह है, जिसमें 20 पुरुष और 9 महिलाएं शामिल हैं. समूह के सदस्य मिलकर बेड शीट, चादर और अन्य सामान तैयार करते हैं, जो पूरी तरह मुरादाबाद में तैयार होकर दूर-दूर तक बेचा जाता है. इसकी डिमांड दिल्ली, मेरठ समेत पूरे देश से आ रही है. समूह सरकारी एग्जीबिशन में भी हिस्सा लेता है और घर पर भी ऑर्डर मिलते रहते हैं, जिससे लगातार बिक्री और मांग बनी रहती है.
खूब हो रहा मुनाफा
मुनाफे की बात करें तो प्रत्येक महिला और पुरुष को आसानी से 12,000 से 13,000 रुपए का मुनाफा हो जाता है. इसके अलावा मुझे भी इस काम में अच्छा मुनाफा हो रहा है. मैं खुद आत्मनिर्भर बन चुका हूं और साथ ही अन्य लोगों को रोजगार से जोड़कर उन्हें भी आत्मनिर्भर बनाने में सफल हूं, जिससे वे भी अपना मुनाफा कमा कर जीवन यापन कर सकें.
About the Author
पिछले 4 साल से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं और फिलहाल News18 में कार्यरत हूं. इससे पहले एक MNC में भी काम कर चुकी हूं. यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की बीट कवर करती हूं. खबरों के साथ-साथ मुझे…और पढ़ें