Virgo: Due to the auspicious sight of the Moon, Virgo will be showered with good luck, strong chances of profit in job-business and good news. – Jharkhand News
देवघर: दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार देखा जाता है, जिसमें चंद्रमा की स्थिति का विशेष महत्व होता है. ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज पोष माह की अमावस्या तिथि है. हस्त नक्षत्र बना हुआ है. चंद्रमा धनु राशि में संचरण कर रहा है. इस विशेष ग्रहयोग का सकारात्मक प्रभाव कन्या राशि के जातकों पर पड़ने वाला है. आज का दिन कुल मिलाकर आपके लिए बेहद शुभ, लाभकारी और मन को प्रसन्न करने वाला रहेगा.
जानें क्या कहते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य
देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुद्गल ने लोकल 18 के संवाददाता से बातचीत करते हुए कहा कि अनुसार चंद्रमा की शुभ दृष्टि आज कन्या राशि पर पड़ रही है, जिससे मानसिक शांति बनी रहेगी और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. सुबह से ही आप खुद को ऊर्जावान और सकारात्मक महसूस करेंगे. लंबे समय से जिस शुभ समाचार की प्रतीक्षा कर रहे थे. वह आज मिल सकता है. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और आपसी संबंधों में मधुरता आएगी.
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल है. अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आपके कार्यों की सराहना हो सकती है. यदि आप किसी नए काम या जिम्मेदारी की शुरुआत करना चाहते हैं, तो समय आपके पक्ष में रहेगा. व्यापारियों के लिए भी आज का दिन लाभदायक है. रुका हुआ धन वापस मिल सकता है और नए सौदे होने के योग बन रहे हैं. कोर्ट-कचहरी या कानूनी मामलों में आज सफलता मिलने की पूरी संभावना है, जिससे मानसिक तनाव में कमी आएगी.
खानपान में रखें विशेष ध्यान
स्वास्थ्य की दृष्टि से भी दिन अच्छा रहेगा. मानसिक तनाव कम होगा और मन शांत रहेगा. हालांकि खान-पान में संयम रखें और अनावश्यक क्रोध से बचें. शाम के समय किसी धार्मिक या आध्यात्मिक कार्य में मन लग सकता है, जिससे आपको आंतरिक संतोष प्राप्त होगा.
आज आपका शुभ अंक 5 है, शुभ रंग हरा है. शुभ दिशा उत्तर है. वहीं, कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन दिशाशूल दक्षिण रहने वाला है. दक्षिण दिशा में यात्रा से बचे, लेकिन अगर आपको दक्षिण दिशा में यात्रा करनी ही है, तो अत्यावश्यक हो तो गुड़ या धनिया खाकर घर से निकलें.
जानें उपाय
आज भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें और ‘ॐ गं गणपतये नमः’ मंत्र का 11 बार जाप करें. ऐसा करने से दिन और अधिक शुभ रहेगा तथा सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी.