Ashes Test: इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 286 रन पर सिमटी, ऑस्ट्रेलिया ने बनाई बढ़त

Share to your loved once


Last Updated:

Australia vs England: एशेज सीरीज के करो या मरो मुकाबले में भी इंग्लैंड की हालत खराब दिख रही है. तीसरे मुकाबले के तीसरे दिन इंग्लिश टीम पहली पारी में 286 रन पर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 371 रन बनाए थे और 85 रन की अहम बढ़त हासिल करने में कामयाब हुई.

तीसरे दिन ऑलआउट हुई इंग्लैंड की टीम, 9वें विकेट के लिए शतकीय साझेदारीजोफ्रा आर्चर और इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स

नई दिल्ली. इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही एशेज सीरीज दोनों टीमों के लिए नाक की लड़ाई होती है. चोटिल खिलाड़ियों से परेशान होने के बाद भी मेजबन ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लिश टीम की नाक में दम कर रखा है. दो मैच जीतकर बढ़त हासिल कर चुकी कंगारू टीम ने तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड की पहली पारी को 286 रन पर समेट 85 रन की अहम बढ़त हासिल की. पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 371 रन बनाए थे.

एशेज सीरीज में पहले से पीछे चल रही इंग्लैंड की टीम तीसरे मुकाबले में भी हार की तरफ बढ़ रही है. इंग्लिश टीम कप्तान बेन स्टोक्स ने 83 रन की पारी के दम पर शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे एशेज टेस्ट की पहली पारी में 286 रन पर ऑलआउट हो गई. इंग्लैंड अब 85 रन से पीछे है, क्योंकि मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में एलेक्स कैरी के 106 रन की मदद से 371 रन बनाए थे.

इंग्लैंड ने तीसरे दिन की शुरुआत 8 विकेट पर 213 के स्कोर से की, जिसमें स्टोक्स 45 रन और जोफ्रा आर्चर 30 रन पर नाबाद थे. दोनों ने नौवें विकेट के लिए 106 रन की साझेदारी की, लेकिन मिचेल स्टार्क ने नए गेंद से स्टोक्स को बोल्ड कर दिया. स्टोक्स का यह अर्धशतक टेस्ट करियर का सबसे धीमा अर्धशतक रहा. आर्चर आखिरी विकेट के रूप में आउट हुए, उन्हें मार्नस लाबुशेन ने स्कॉट बोलैंड की गेंद पर 51 रन पर कैच किया. यह उनका टेस्ट में सर्वोच्च स्कोर और पहला अर्धशतक था. बोलैंड ने 3 विकेट लेकर 45 रन दिए, जबकि पैट कमिंस ने पीठ की समस्या के बाद जुलाई के बाद अपना पहला टेस्ट खेलते हुए 3 विकेट लेकर 69 रन दिए.

ऑस्ट्रेलिया पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे है और अगर वे यह मैच जीतते हैं या ड्रॉ करते हैं तो एशेज अपने पास ही रखेंगे. पर्थ और ब्रिस्बेन में लगातार आठ विकेट से जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया मजबूत स्थिति में है.

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

homecricket

तीसरे दिन ऑलआउट हुई इंग्लैंड की टीम, 9वें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP