2025 में विक्की कौशल, आदर्श गौरव, अक्षय कुमार की शानदार एक्टिंग

Share to your loved once


Last Updated:

सिनेमा का असली जादू तब सामने आता है, जब किसी एक्टर की परफॉर्मेंस कहानी में इस तरह जुड़ जाए कि दर्शक हर सीन में खुद को महसूस कर सकें. साल 2025 में बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में आईं जिसने दर्शकों के दिलों को छुआ और कलाकारों ने अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया. आइए, उन सितारों के बारे में जानते हैं, जो 2025 में छाए रहे.

vicky kaushal Car

विक्की कौशल: विक्की कौशल ऐतिहासिक और भावनात्मक भूमिकाओं के लिए मशहूर हैं. ‘छावा’ में उन्होंने छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाकर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया और भारतीय ऐतिहासिक सिनेमा में नई मिसाल कायम की. यह फिल्म 14 फरवरी को रिलीज हुई. युद्ध और संघर्ष से जुड़े सीन में उनकी संवेदनशीलता ने फिल्म को प्रभावशाली बना दिया. विक्की ने साबित किया कि वे हर किरदार में गहराई जोड़ सकते हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @vickykaushal09)

Vicky Kaushal, Adarsh ​​Gourav, Akshay Kumar, Ahan Panday, Siddhant Chaturvedi, Ranveer Singh

आदर्श गौरव: आदर्श गौरव ने ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ में छोटे शहर के युवक की मासूमियत, संघर्ष और ईमानदारी को पर्दे पर बेहतरीन तरीके से पेश किया. यह फिल्म 28 फरवरी को रिलीज हुई. आदर्श ने अपनी सच्चाई और मेहनत से दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी. फिल्म की कहानी मालेगांव की है, जहां नासिर के किरदार में उन्होंने शादियों में वीडियो रिकॉर्डिंग से लेकर एडिटिंग सीखने तक अपने संघर्ष को दिखाया. आदर्श के सरल अभिनय ने लोगों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी.

akshay kumar, akshay kumar birthday, akshay kumar life struggle, akshay kumar movies, akshay kumar news, akshay kumar movies, akshay kumar family, akshay kumar upcoming movies

अक्षय कुमार: अक्षय कुमार देशभक्ति किरदारों में अपनी खास पहचान रखते हैं. ‘केसरी चैप्टर 2’ में उन्होंने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को बांध रखा. यह फिल्म 18 अप्रैल को रिलीज हुई. उनकी ऐतिहासिक वीरता और भावनाओं की गहराई ने हर सीन को कहानी की जान बना दिया. अक्षय ने एक्शन और इमोशन का संतुलन शानदार तरीके से पेश किया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Saiyaara, Saiyaara News, Ahaan Panday, Mohit Suri, Ahaan Panday real Debut Film Before Saiyaara Was Cancelled By YRF, Ahaan Panday and Aditya Chopra, Aditya Chopra Film, YRF, when Ahaan Panday real Debut Film Before Saiyaara Was Cancelled By YRF, सैयारा , सैयारा फिल्म, सैयारा से पहले YRF ने कैसिंल की अहान पांडे की फिल्म, अहान पांडे, आदित्य चोपड़ा, मोहित सूरी

अहान पांडे: अहान पांडे ने अपनी डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ में एक्टर के तौर पर आत्मविश्वास और भावनात्मक पकड़ दिखाई. यह फिल्म 18 जुलाई को रिलीज हुई, जिसमें उन्होंने कृष कपूर का किरदार निभाया, जो उभरता हुआ कलाकार है. अहान का प्रदर्शन साल का सबसे प्रभावशाली डेब्यू साबित हुआ.

Siddhant Chaturvedi Sara Tendulkar dating, is siddhant chaturvedi dating sara tendulkar, sara tendulkar, siddhant chaturvedi films, Siddhant Chaturvedi girlfriend, Sara Tendulkar boyfriend, Shubhman gill, सारा तेंदुलकर, सिद्धांत चतुर्वेदी, क्या सिद्धांत चतुर्वेदी और सारा तेंदुलकर डेट कर रहे हैं

सिद्धांत चतुर्वेदी: सिद्धांत चतुर्वेदी ने ‘धड़क 2’ में प्रेम, संघर्ष और सामाजिक दबाव को संतुलित करते हुए बेहतरीन अभिनय किया. यह फिल्म 1 अगस्त को रिलीज हुई, जिसमें उन्होंने एक दलित लड़के नीलेश का किरदार निभाया. उनका प्रदर्शन उनके करियर का सबसे भावनात्मक था और समीक्षकों के अनुसार नेशनल अवॉर्ड के योग्य रहा. सिद्धांत ने साबित किया कि सही तरीके से निभाया गया रोमांटिक किरदार भी गहरी छाप छोड़ सकता है.

Bollywood celebs interfaith marriage, Dharmendra and Hema Malini, Shah Rukh Khan and Gauri Khan, Katrina Kaif and Vicky Kaushal, Ranveer Singh and Deepika Padukone, Kareena Kapoor and Saif Ali Khan, Riteish Deshmukh and Genelia DSouza, Soha Ali Khan and Kunal Kemmu, Preity Zinta and Gene Goodenough, Farhan Akhtar and Shibani Dandekar

रणवीर सिंह: रणवीर सिंह अपने किरदारों में नई ऊर्जा और अलग अंदाज देने के लिए जाने जाते हैं. ‘धुरंधर’ में उन्होंने जटिल किरदारों को बेहतरीन तरीके से निभाया. यह फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज हुई, जिसमें उन्होंने हमजा अली मजारी का किरदार निभाया जो रहमान डकैत के गैंग में अपनी जगह बनाता है.

Sara Arjun Ranveer

रणवीर ने किरदार को प्रामाणिकता और भावनाओं की गहराई के साथ पेश किया. उनकी स्क्रीन-पावर और कहानी पर पकड़ ने इस फिल्म को दर्शकों के लिए यादगार बना दिया.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

न सलमान खान, न आमिर…साल 2025 में इन 6 सितारों का रहा दबदबा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP