गिरिराज सिंह ने प्रदूषण पर आरके चौधरी को धर्म बदलने की सलाह दी
Last Updated:
सपा सांसद आरके चौधरी ने शव दाह और होलिका दहन को प्रदूषण का कारण बताया. इस पर बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने पलटवार किया और उन्हें धर्म बदलने की नसीहत दे डाली. ये भी कहा कि हिंदू धर्म में जलाने से हम एक ही जगह साढ़े तीन हाथ हैं (यानी कम जगह लगती है). दूसरे धर्म में तो प्रत्येक व्यक्ति के लिए साढ़े तीन हाथ जमीन लेते हैं.
सपा सांसद आरके चौधरी ने गजब बयान दिया है.समाजवादी पार्टी के सांसद आरके चौधरी ने प्रदूषण पर गजब ज्ञान दिया. उन्होंने हिंदू पद्धति से अंतिम संस्कार पर सवाल उठाते हुए यहां तक कह डाला कि शव जलाए जाते हैं, उससे प्रदूषण हो रहा है. इस पर बवाल मच गया है. केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने तीखा पलटवार करते हुए उन्हें धर्म बदलने तक की नसीहत दे दी है.
सांसद ने कहा, ‘मैं पर्यावरण मंत्री रह चुका हूं’ आर.के. चौधरी ने अपने बयान को वजन देने के लिए अपने पुराने अनुभव का हवाला दिया. उन्होंने कहा, मैं पर्यावरण मंत्री रह चुका हूं. जिस तरह से इस पर काम किया जाता है, वह गलत है. उनका कहना है कि भारत में पर्यावरण सुधारने के नाम पर ज्यादातर एनजीओ (NGO) और सरकारी विभाग केवल पेड़ लगाने की बात करते हैं. उनका मकसद ऑक्सीजन की खपत कम करना और कार्बन उत्सर्जन रोकना होता है, लेकिन जमीन पर इसका उल्टा हो रहा है.
#WATCH | On air pollution issue, Samajwadi Party leader RK Chaudhary says,”…When bodies are burnt, they release carbon dioxide and carbon monoxide, and it burns oxygen in the atmosphere. Even during the lighting of fire on Holika Dahan, carbon dioxide and carbon monoxide are… pic.twitter.com/Iocz0lXFvM