श्री राम मुस्लिम थे… TMC विधायक मदन मित्रा के वायरल वीडियो क्लिप पर बवाल, लेकिन सच क्या है?
कोलकाता. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक मदन ने गुरुवार को भगवान राम पर अपनी कथित टिप्पणियों को लेकर चल रहे विवाद पर सफाई देते हुए कहा कि वायरल वीडियो “पूरी तरह से एडिटेड, AI-जनरेटेड और मनगढ़ंत है.” सीएनएन-न्यूज़18 से खास बातचीत में मित्रा ने कहा कि उन्होंने कभी ऐसा कोई बयान नहीं दिया जिससे यह लगे कि भगवान राम हिंदू नहीं थे.
उन्होंने CNN-News18 को बताया, “यह पूरी तरह से एडिट किया हुआ AI-जनरेटेड, मनगढ़ंत वीडियो है. मैंने ऐसा कुछ नहीं कहा है. मैंने सिर्फ़ इतना कहा है कि क्या राम के पास कोई टाइटल है, वह हमारे लिए भगवान हैं.”
क्या है विवाद?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक कथित वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक बवाल मच गया, जिसमें कमरहाटी के विधायक एक जनसभा को संबोधित करते हुए दिख रहे हैं और उन्हें भगवान राम की धार्मिक पहचान के बारे में टिप्पणी करते हुए सुना जा सकता है. वायरल वीडियो में उन्हें यह कहते हुए सुना गया, “राम एक मुस्लिम थे, हिंदू नहीं.”
बीजेपी ने मदन मित्रा पर निशाना साधा
इस वीडियो से भारतीय जनता पार्टी (BJP) में गुस्सा भड़क गया, जिसने सत्ताधारी TMC पर हिंदू मान्यताओं का बार-बार अपमान करने का आरोप लगाया. बीजेपी की पश्चिम बंगाल यूनिट ने मित्रा की आलोचना की और कहा कि TMC नेता “हिंदू देवी-देवताओं और हिंदू मान्यताओं का अपमान किए बिना नहीं रह सकते.
पार्टी ने X पर एक पोस्ट में कहा, “ऐसा लगता है कि तृणमूल कांग्रेस के नेता हिंदू देवी-देवताओं और हिंदू मान्यताओं का अपमान किए बिना नहीं रह सकते. अब TMC विधायक मदन मित्रा कह रहे हैं कि भगवान राम मुस्लिम थे, हिंदू नहीं. हमारी संस्कृति और इतिहास का यह लगातार अपमान जुबान फिसलना नहीं है! बल्कि यह अवैध बांग्लादेशियों को एक साफ संदेश है कि TMC सबसे ज़्यादा हिंदू विरोधी पार्टी है, और इसलिए यह उनके विश्वासों का प्रतिनिधित्व करती है.”
.@AitcOfficial leaders cannot help but insult Hindu Gods and Hindu beliefs it seems. Now TMC MLA Madan Mitra says Lord Ram was a Muslim, Not Hindu.This continuous abuse of our culture and history is not a slip of tongue! Rather it is a no-so-subtle message to illegal… pic.twitter.com/Cf2TnDb2Wq
इसमें दावा किया गया कि ऐसे बयान TMC की विचारधारा को दिखाते हैं और ज़ोर देकर कहा गया कि “कुछ ही महीनों में, ऐसे हिंदू विरोधी नेता अब सत्ता में नहीं रहेंगे.”
बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने भी TMC नेता की आलोचना करते हुए इसे “हिंदू धर्म का जानबूझकर किया गया अपमान” बताया. उन्होंने X पर एक पोस्ट में कहा, “TMC इसी हद तक गिर गई है: हिंदू मान्यताओं पर रोज़ाना हमले, हिंदू धर्म और बंगाल के लोगों की परंपराओं का मज़ाक उड़ाना, और वोट बैंक को खुश करने के लिए घटिया उकसावा.”
TMC MLA Madan Mitra’s outrageous claim that “Prabhu Sri Ram was a Muslim, not a Hindu” is a deliberate insult to Hindu faith.
This is what the TMC has degenerated into:
👉 Daily attacks on Hindu beliefs
👉 Mocking Hindu faith and traditions of Bengal’s people
— Pradeep Bhandari(प्रदीप भंडारी)🇮🇳 (@pradip103) December 18, 2025