‘उन्होंने अचानक मेरे लिप्स पर…’, लंबे कद-काठी वो वाली हसीना, डायरेक्टर ने की थी जिसके साथ गंदी हरकत
Last Updated:
Malti Chahar Casting Couch: मालती चाहर का बिग बॉस से बाहर आते ही वो अंदाज देखने को मिल रहा है, जो घर में कभी नजर ही नहीं आया. हाल ही में उन्होंने अपने गॉर्जियस लुक से सभी को हैरान कर दिया था. हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू में भी उन्होंने कास्टिंग काउच को लेकर बात की और बताया कि कैसे उम्रदराज शख्स ने उनके साथ गंदी हरकत की.
एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर मचा रही तहलका नई दिल्ली. मालती चाहर को बिग बॉस के घर में लोगों ने काफी पसंद किया. अब शो के बाद भी वह सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती चाहर ने हाल ही में तो एक ऐसा खुलासा किया जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. उन्होंने एक उम्रदराज फिल्ममेकर की गंदी हरकत का खुलासा कर बताया कि इस चीज के लिए लड़किया ही जिम्मेदार हैं.
मालती चाहर ने शो से बाहर आते ही सोशल मीडिया पर धाक जमा ली है. अपने नए अनदेखे अवतार से तो उन्होंने लोगों को हैरान ही कर दिया था. अब मालती चाहर ने घर से बाहर की अपनी जर्नी और इंडस्ट्री की काली सच्चाई के बारे में भी बात की है.
लोग बॉडी लैंग्वेंज समझते हैं
मालती चाहर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कास्टिंग काउच को लेकर एक किस्सा शेयर किया है. सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में जब उनसे कास्टिंग काउच को लेकर सवाल किया गया तो मालती ने बताया, ‘ लोग ऐसा करने से झिझकते नहीं हैं. लेकिन वो अक्सर मेरी बॉडी लैंग्वेज से समझ जाते हैं कि मैं उन पर भारी पड़ने वाली हूं. लोग आपसे बात करते हैं तो आपके बारे में समझ ही जाते हैं, लेकिन एक फिल्ममेकर को मैंने बड़ा ही जबरदस्त सबक सीखाया था.
डायरेक्टर ने की थी गंदी हरकत
मालती ने इस इंटरव्यू में अपनी बात आगे रखते हुए कहा कि एक फेमस डायरेक्टर के साथ मैं काम कर रही थीं. काम के सिलसिले में कई बार उनसे मिलती भी थी. लेकिन एक बार काम खत्म होते ही मैंने उन्हें हग किया, वो भी साइड से क्योंकि वो मेरे पिता की उम्र के थे, लेकिन मैं क्या देखती हूं कि उन्होंने अचानक बदले में मुझे लिप्स पर किस करने की कोशिश की. मैं समझ ही नहीं पाई ये क्या हुआ, वो काफी उम्रदराज हैं,फिर जो मैंने उन्हें सही किया. इसके बाद मैं उनसे कभी नहीं मिली. लेकिन मैं यही कहना चाहूंगी कि किसी को भी बाप मत मानो, सबसे बचके रहो. लेकिन उस वक्त मुझे बहुत गुस्सा आया था.’
बता दें कि मालती चाहर ने बिग बॉस 19 में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी. शो में आते ही उनकी केमिस्ट्री अमाल मलिक से काफी पसंद की गई.प्रणित की तो वह बहुत अच्छी दोस्त बनी, लेकिन शो से बाहर आते-आते दोनों की दोस्ती भी खत्म होती नजर आई थी.
About the Author
न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें