कोहली दिल्ली तो केएल राहुल कनार्टक की ओर से खेलेंगे विजय हजारे ट्रॉफी, बीसीसीआई ने लगा दी शर्त

Share to your loved once


Last Updated:

KL Rahul Vijay Hazare Trophy: विराट कोहली के बाद केएल राहुल भी विजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे. कर्नाटक ने विजय हजारे ट्रॉफी के लिए अपनी स्क्वॉड का ऐलान किया जिसमें राहुल को जगह मिली है.मयंक अग्रवाल की कप्तानी में राहुल खेलेंगे. इस टीम के उप कप्तान करुण नायर होंगे. कोहली दिल्ली की ओर से विजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे.

कोहली दिल्ली तो केएल राहुल कनार्टक की ओर से खेलेंगे विजय हजारे ट्रॉफीकेएल राहुल विजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे.

नई दिल्ली. विराट कोहली के बाद केएल राहुल भी विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते हुए दिखाई देंगे. कर्नाटक की ओर से घोषित टीम में राहुल को शामिल किया गया है जिसके कप्तान मयंक अग्रवाल होंगे वहीं उप कप्तान की भूमिका में करुण नायर होंगे.बीसीसीआई की हालिया नीति के तहत कर्नाटक ने बुधवार को लोकेश राहुल, देवदत्त पडिक्कल और प्रसिद्ध कृष्णा को विजय हजारे टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम में शामिल किया. बीसीसीआई ने भारतीय क्रिकेटरों को विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने का निर्देश दिया है.

बीसीसीआई (BCCI) ने राष्ट्रीय टीम के सभी मौजूदा खिलाड़ियों के लिए कम से कम दो विजय हजारे ट्रॉफी मैच खेलना अनिवार्य कर दिया है. कर्नाटक को ग्रुप ए में झारखंड, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, त्रिपुरा, राजस्थान और मध्य प्रदेश के साथ रखा गया हैं टीम अपने लीग मैच अहमदाबाद में खेलेगी. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के नॉकआउट में टीम के नहीं पहुंचने के बावजूद मयंक अग्रवाल को कप्तान बनाए रखा गया है. करुण नायर उप कप्तान हैं. कर्नाटक को ग्रुप ए में झारखंड, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, त्रिपुरा, राजस्थान और मध्य प्रदेश के साथ रखा गया है और वे अपने लीग मैच अहमदाबाद में खेलेंगे.

केएल राहुल विजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे.

विराट दिल्ली के लिए खेलेंगे
विराट कोहली दिल्ली के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. डीडीसीए के प्रेसिडेंट रोहन जेटली ने इस महीने की शुरुआत में इस प्रमुख घरेलू वनडे टूर्नामेंट के लिए विराट की उपलब्धता की पुष्टि की थी. कोहली भारत के लिए वनडे में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, उन्होंने आखिरी बार 2010 में विजय हजारे ट्रॉफी खेली थी. हालांकि, उन्होंने जनवरी 2025 में अरुण जेटली स्टेडियम में रेलवे के खिलाफ दिल्ली के लिए रणजी ट्रॉफी मैच खेला था.

टीम इस प्रकार है:
मयंक अग्रवाल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, करुण नायर, आर स्मरण, केएल श्रीजीत, अभिनव मनोहर, श्रेयस गोपाल, वैशाख विजयकुमार, एल मनवंत कुमार, श्रीशा एस अचार, अभिलाष शेट्टी, बीआर शरत, हर्षित धरमानी, ध्रुव प्रभाकर, लोकश राहुल और प्रसिद्ध कृष्णा.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

homecricket

कोहली दिल्ली तो केएल राहुल कनार्टक की ओर से खेलेंगे विजय हजारे ट्रॉफी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP