Auqib Dar father aim: आईपीएल में सेलेक्ट होना तो झांकी है… टीम इंडिया में चयन होना अभी बाकी है, आकिब डार के पिता ने बताया अगला लक्ष्य
Last Updated:
Auqib Dar father aim: आकिब डार जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज हैं. इस पेसर को आईपीएल 2026 ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने 8.40 करोड़ में खरीदा.आकिब के पिता स्कूल टीचर हैं. बारामुला के इस तेज गेंदबाज के पिता गुलाम नबी ने कहा कि इस खुशी को वह शब्दों में बयां नहीं कर सकते. उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य टीम इंडिया के लिए खेलना है.
जम्मू-काश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब डार को दिल्ली कैपिटल्स ने 8 करोड़ में खरीदानई दिल्ली. जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब डार ने आईपीएल 2026 ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स द्वारा 8.40 करोड़ रुपये में खरीदे जाने के बाद सबका ध्यान खींचा है. उनके पिता गुलाम नबी डार ने आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट पर बहुत गर्व जताया, लेकिन इस बात पर जोर दिया कि परिवार का अंतिम लक्ष्य आकिब का भारतीय टीम में सिलेक्शन होना है. आकिब की बेस प्राइस 30 लाख रुपये थी. डार को खरीदने के लिए दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच जबरदस्त बोली की जंग शुरू कर दी, जिसमें बाद में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद भी शामिल हो गए. आखिरकार बारामूला के 29 साल के इस तेज गेंदबाज को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीद लिया.
आकिब डार (Auqib Dar) के पिता ने कहा,’मैं अपनी खुशी शब्दों में बयान नहीं कर सकता… अब बस इंडियन टीम में सेलेक्ट होना बाकी है. हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा तरक्की करे और सफल हो.’ घरेलू क्रिकेट में सभी फॉर्मेट में लगातार विकेट लेने की काबिलियत के लिए जाने जाने वाले आकिब नबी (रजिस्टर्ड नाम आकिब डार) मुख्य रूप से एक स्विंग बॉलर हैं. हाल ही में उन्होंने अपने खेल को बेहतर बनाया है, खासकर डेथ-ओवर्स में अपनी स्किल्स को सुधारा है, जिससे उनकी वैल्यू काफी बढ़ गई है.
जम्मू-काश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब डार को दिल्ली कैपिटल्स ने 8 करोड़ में खरीदा
सात मैचों में 15 विकेट लिए
हाल ही में हुई सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में आकिब डार के प्रदर्शन से यह प्रोग्रेस साफ दिखती है. सात मैचों में 15 विकेट और आठ से कम की इकॉनमी रेट, जो उनकी मेहनत को दिखाता है. वह पहले कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए नेट बॉलर के तौर पर काम कर चुके हैं.
आकिब डार ने 5 साल पहले किया था रणजी डेब्यू
आकिब डार ने 2020 में जम्मू कश्मीर के लिए रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया था.और क्वार्टर-फाइनल में कर्नाटक के खिलाफ तीन विकेट लेकर अपनी छाप छोड़ी थी. पिछले रणजी सीज़न में वह शानदार फॉर्म में थे. उन्होंने नौ मैचों में 13.08 की शानदार औसत से 49 विकेट लिए थे. इस साल की शुरुआत में नॉर्थ ज़ोन और ईस्ट जोन के बीच 2025-26 दिलीप ट्रॉफी मैच के दौरान आकिब ने पांच विकेट लेकर काफी सुर्खियां बटोरीं, जिसमें चार गेंदों में चार विकेट शामिल थे.
About the Author
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें