सीने में दर्द छिपाकर भी हंसते रहे हार्दिक पंड्या, बड़े भाई की तरह वैभव सूर्यवंशी को शबाशी देना नहीं भूले, गले से लगा लिया

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

सीने में दर्द छिपाकर भी हंसते रहे पंड्या, वैभव को शाबाशी देना नहीं भूले

Last Updated:

Vaibhav Sooryavanshi Hardik Pandya IPL: राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मैच के बाद एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जहां हार्दिक पंड्या बड़े भाई की तरह 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की तारीफ कर रहे हैं. वैभव ने मैच में हर किसी को हैरान करते हुए जसप्रीत बुमराह के एक ही ओवर में दो लंबे छक्के उड़ा दिए.

सीने में दर्द छिपाकर भी हंसते रहे पंड्या, वैभव को शाबाशी देना नहीं भूलेZoom

वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हार्दिक पंड्या

गुवाहाटी: मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइटराइडर्स को हराते हुए 13 साल बाद आईपीएल के किसी सीजन का अपना पहला मैच जीता था. मगर इसके बाद से मुंबई लगातार दो मैच हार चुकी है. बीती रात गुवाहाटी में यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मुंबई इंडियंस को बुरी तरह धो डाला. राजस्थान रॉयल्स से हार के बाद हार्दिक पंड्या के चेहरे पर निराशा साफ नजर आ रही थी. मगर इसके बावजूद जब वह वैभव सूर्यवंशी से मिले तो उनकी तारीफ किए बिना नहीं कर पाए.

मैच के बाद पंड्या ने सीने से लगाया
बारिश के चलते 11-11 ओवर के खेले गए मैच में वैभव सूर्यवंशी और जसप्रीत बुमराह के बीच जंग का हर किसी को इंतजार था. बुमराह की पहली ही गेंद पर छक्का लगाने के बाद उसी ओवर में एक और सिक्स मारने वाले सूर्यवंशी ने 14 गेंदों में 39 रन बनाए, जिससे आरआर ने मात्र 2.4 ओवर में 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया. सूर्यवंशी के प्रदर्शन से प्रभावित होने वालों में एमआई के कप्तान हार्दिक पंड्या भी थे, जिन्होंने मैच के बाद सूर्यवंशी को विशेष बधाई दी. मैच के बाद दोनों के मुलाकात की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें हार्दिक वैभव के गले लग रहे हैं.

हार्दिक पंड्या और वैभव सूर्यवंशी की मुलाकात

मैं वैभव को बधाई देता हूं- हार्दिक
पंड्या ने मैच के बाद सूर्यवंशी के बारे में बात करते हुए कहा, ’17 या 16 साल के लड़के को इस तरह खेलते देखना वाकई अद्भुत है. साथ ही, हमने मैच से पहले की तैयारियों में उनके बारे में काफी चर्चा की थी. जी हां, जिस तरह से वह बल्लेबाजी करता है, जिस तरह की निडरता वह दिखाता है, जिस तरह के शॉट वह खेलता है, उसे देखकर बहुत अच्छा लगता है. मैं भविष्य में उसके लिए ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं.

पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंची राजस्थान रॉयल्स
इस मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 11 ओवर में 150 रन बनाकर 3 विकेट गंवा दिए. यशस्वी जायसवाल 77 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि वैभव सूर्यवंशी 39 रन बनाकर आउट हुए. राजस्थान के लिए नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा और रवि बिश्नोई ने दो-दो विकेट लेकर मुंबई को 123 रन पर ऑल आउट कर दिया और मुंबई 27 रन से हार गई.

About the Author

Anshul Talmale

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP