500 रुपये में हर आइटम का मजा! युवाओं का पसंदीदा अड्डा बनी रांची की ये जगह, यहां 10 डिशेज का मिलता है जबरदस्त कॉम्बो

Share to your loved once


Last Updated:

Ranchi Morabadi Vendor Market New Hotspot: रांची का मोराबादी वेंडर मार्केट युवाओं का नया हॉटस्पॉट बन गया है. यहां एक ही कैंपस में 50 से ज्यादा स्ट्रीट फूड स्टॉल लगे हुए हैं. जहां लगभग 500 रुपये में दोस्तों संग आप शानदार पार्टी कर सकते हैं. आइये जानते हैं इसके बारे में.

रांची में अगर आप स्ट्रीट फूड वह भी सारा का सारा स्ट्रीट फूड एक ही जगह एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो आपको महज एक ही कैंपस के अंदर सारा कुछ देखने को मिल जाएगा और फिलहाल रांची के युवाओं का यह हॉटस्पॉट मानी जाती है. हम बात कर रहे हैं रांची के मोराबादी वेंडर मार्केट की. जहां पर शाम के वक्त आपको युवाओं का जमावड़ा देखने को मिलता है.

यहां पर आपको खासतौर पर साउथ इंडियन, नॉर्थ इंडियन, चाइनीस व कॉन्टिनेंटल हर एक चीज देखने को मिलेगी. जिस तरह रेस्टोरेंट में जाकर तरह-तरह के डिश एक साथ ऑर्डर कर सकते हैं. बिल्कुल यहां पर एक के बाद एक स्टॉल लगे हुए हैं. मार्केट में 50 से अधिक स्ट्रीट फूड के स्टॉल हैं और यहां पर आपको कई सारी वैरायटी एक ही जगह खाने और देखने को मिल जाएगी.

यहां सबसे पहले घुसने के साथ ही आपको डोसा और मोमोज के स्टॉल देखने को मिलेगा. यहां पर गुड वाली चाय के साथ-साथ मसाला वाली चाय और गुलाब वाली चाय, तंदूरी चाय इस तरह के कई सारी चाय के फ्लेवर्स शाम के वक्त पीने के लिए लोग आते हैं. मैगी से लेकर ऑमलेट, चिकन मोमोज से लेकर कुरकुरे मोमोज मिलेगा. यहां ऐसी कोई चीज नहीं है. जो आपको खाने और देखने को न मिले.

Add News18 as
Preferred Source on Google

यहां पर पिज्जा के भी स्टॉल देखने को मिलेंगे. ऐसे में एक ही जगह अगर आपको अपने दोस्तों के साथ पार्टी करना है तो आप यहां आ सकते हैं. यहां पर खासतौर पर वैसे युवा आते हैं जो बजट में पार्टी करना चाहते हैं. यहां पर ₹500 में 10 स्ट्रीट फूड का आनंद ले सकते हैं. यही कारण है खासतौर पर स्टूडेंट और कॉलेज जाने वालों का यह फेवरेट जगह बन गई है.

अगर आप भी यहां पर शाम का आनंद लेना चाहते हैं. यहां पर लोग सिर्फ खाना ही नहीं खाते हैं. बल्कि साथ में सेल्फी भी लेते हैं. साथ ही कई सारी यादें अपने दोस्तों के साथ इकट्ठा करके ले जाते हैं. ऐसे में रांची के युवाओं का यह हॉटस्पॉट एरिया है. शाम के 6:00 बजे के बाद यहां की रौनक देखते बनती है. खूबसूरत लैंप व खूबसूरत बेंच इस जगह को और भी रोमांटिक बना देती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP