रणवीर सिंह को लकी चार्म मानती है एक्ट्रेस, ‘धुरंधर 2’ की सफलता के बीच बताई वजह, बोलीं- ‘उसकी वजह से यहां हूं’

Share to your loved once


Last Updated:

रणवीर सिंह इन दिनों ‘धुरंधर 2’ में ‘हमजा’ के रोल से छाए हुए हैं. फिल्म में उनके अभिनय को काफी सराहा जा रहा है. उनकी एक्टिंग की हर तरफ चर्चा हो रही है और इस बीच साउथ और बॉलीवुड जगत की नामी एक्ट्रेस ने उन्हें अपना लकी चार्म बताया है. ये हीरोइन मृणाल ठाकुर हैं. वो कहती हैं कि रणवीर सिंह की वजह से ही आज वो फिल्मों में हैं.

रणवीर सिंह को लकी चार्म मानती है एक्ट्रेस, 'धुरंधर 2' की सफलता के बीच बताई वजहZoom

रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ की सक्सेस एंजॉय कर रहे हैं.

नई दिल्ली.  रणवीर सिंह इन दिनों अपनी हालिया रिलीज ‘धुरंधर 2’ की सफलता एंजॉय कर रहे हैं. फिल्म में उनके अभिनय को काफी सराहा जा रहा है. क्रिटिक्स से लेकर ऑडियंस तक हर कोई रणवीर सिंह के अभिनय का मुरीद हो गया है. इस बीच एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में एक्टर को अपना लकी चार्म बताया है. वो कहती हैं कि रणवीर सिंह की वजह से ही उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में मौका मिला है. अगर एक्टर नहीं होते तो वो आज हम सबके बीच एक्ट्रेस के तौर पर शायद ही होतीं.

रणवीर अल्लहाबादिया के शो पर मृणाल ठाकुर ने रणवीर सिंह की लेटेस्ट फिल्म की सक्सेस और उनके साथ अपनी बॉन्डिंग के बारे में खुलकर बात की. वो कहती हैं कि रणवीर एक बेहद पॉजिटिव इंसान हैं और उनकी एनर्जी कमाल की है. मृणाल बताती हैं, मेरा दिल खुश है. वह मेरा लकी चार्म है.

रणवीर सिंह को लकी चार्म मानती हैं मृणाल ठाकुर

एक्ट्रेस आगे कहती हैं, ‘मैं रणवीर की वजह से ही आज इस इंडस्ट्री में हूं. मैंने उनके साथ एक हेयर ब्रांड के लिए कमर्शियल किया था, जिसमें मैं मॉडल थी. जब वो कमर्शियल ऐड टीवी पर आया तभी मेकर्स ने मुझे पहली बार नोटिस किया. पहली बार मुझे अच्छे ऑफर्स मिलने शुरू हुए. मैं अपनी सफलता का श्रेय उन्हें देती हूं और इस इंसान ने सच में मेरी मदद की है. वह बहुत पॉजिटिव व्यक्ति हैं और वह हर सफलता के हकदार हैं.

View this post on Instagram



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP