धनु राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ, करियर में मिलेगा फायदा, प्रेम जीवन में आएगी मधुरता, सफलता के संकेत, करें ये उपाय

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj ka Dhanu Rashifal: ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा ने कहा कि आज के दिन ग्रहों की इस बदलती दशा का असर धनु राशि के जातकों पर भी पड़ने वाला है. आज के दिन चंद्रमा धनु राशि के प्रथम भाव में विराजेंगे, जिस कारण आर्थिक मामले में आपके फैसले आपके पक्ष में जायेंगे. चंद्रमा के कारण आपकी बुद्धिमता में वृद्धि होने वाली है. आज आपको तरक्की के कई अवसर मिलेंगे.

 धनु राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ, करियर में मिलेगा फायदा, करें ये उपायZoom

aaj ka dhanu rashifal

8 अप्रैल 2026 के दिन ग्रहों की चाल बदलने वाली है. आज ग्रहों की इस बदलती दिशा का असर विभिन्न राशि के जातकों के जीवन में देखने को मिलेगा. आज के दिन इन राशि के जातकों के जीवन में कई बड़े बदलाव सामने आएंगे. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन ग्रहों की इस बदलती दशा का असर धनु राशि के जातकों पर भी पड़ने वाला है.

आज के दिन चंद्रमा धनु राशि के प्रथम भाव में विराजेंगे, जिस कारण आर्थिक मामले में आपके फैसले आपके पक्ष में जायेंगे. चंद्रमा के कारण आपकी बुद्धिमता में वृद्धि होने वाली है. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आज के दिन अगर आप कहीं निवेश करते हैं या कहीं पैसा लगाते हैं तो आपको भविष्य में उसका बड़ा लाभ मिल सकेगा.

आज इस मामले में होने वाली है आपकी सराहना
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि अगर आप कोई ऐसा काम करते हैं.जहां आपको अपने बातचीत की शैली का इस्तेमाल करना पड़ता है तो आज आपको तरक्की के कई अवसर मिलेंगे. आप अपने व्यवहार के कारण लोगों पर अच्छा प्रभाव छोड़ने में सफल हो सकेंगे. इसके साथ ही अगर आपको किसी डील के लिए किसी से बातचीत करनी है या कार्यालय में किसी तरह का प्रजेंटेशन देना है तो आज आपको उसमें सफलता मिल सकती है. अगर आप कोई व्यक्तिगत कारोबार करते हैं तो आज के दिन उस बिजनेस को बढ़ाने का अवसर आपको मिलने वाला है. आपको अपने मौकों को पहचान कर इसका लाभ उठाने की आवश्यकता है.

प्यार के मामले में ऐसा रहने वाला है दिन 
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों की लव लाइफ आज पटरी पर लौटने वाली है. आज आपके अपने पार्टनर के साथ नजदीकी बढ़ाने का अवसर मिलेगा. इसके साथ ही अगर किसी कारण से आपके बीच अनबन चल रही है या किसी बात को लेकर तनाव है तो आज के दिन वह भी दूर हो सकता है. शादीशुदा लोगों का पारिवारिक जीवन आज सामान्य रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों को आज के दिन भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए. साथ ही आज के दिन दान करना चाहिए, ऐसा करना आपके लिए अच्छा रहने वाला है. आज के दिन के लिए आपका शुभ अंक तीन और शुभ रंग हरा रहने वाला है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP