70 की स्पीड से आ रहा आंधी-तूफान, 75 जिलों में होगी बारिश, यूपी मौसम को लेकर अलर्ट

Share to your loved once


UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग (UP Weather) एक के बाद एक अलर्ट जारी कर रहा है. इस बीच मौसम विभाग (Weather Department) ने उत्तर प्रदेश में 8 अप्रैल को 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है और कई जिलों में बारिश व गर्जन का सिलसिला जारी रह सकता है. साथ ही ओले गिरने को लेकर भी अलर्ट जारी किया है. बता दें कि मंगलवार की शाम को नोएडा, गाजियाबाद, कानपुर और लखनऊ समेत कई जिलों में जमकर बारिश हुई. साथ ही आंधी भी तेज चली है. बारिश के चलते रात को मौसम ठंडा हो गया है.

किन जिलों में जारी किया गया ऑरेंज अलर्ट
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लीखमपुर खीरी, बहराइच,सीतापुर, ज्योतिबाफुले नगर, हापुड़, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, संभल, बदायूं, मथुरा, अलीगढ़, बुलंदशहर, कांशीरामनगर, एटा, महामायानगर, अयोध्या, बाराबंकी, लखनऊ, कानपुर देहात, औरेया, इटावा, फिरोजाबाद, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, ललितपुर, झांसी, महोबा, सुल्तानपुर, प्रयागराज, कौशांबी, प्रतापगढ़, जौनपुर, आजमगढ़, संतकबीरनगर, वाराणसी, सोनभद्र, गाजीपुर, संतरविदास नगर, मऊ, बलिया, हरदोई, शाहजहांपुर, चित्रकूट, रायबरेली, अमेठी, फतेहपुर, उन्नाव, कानपुर, कानपुर देहात, जालौन में आईेमडी (IMD) ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों में जारी किया अलर्ट.

इन जिलों में जारी हुआ येलो अलर्ट
श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, बस्ती, संतकबीरनगर, गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर और देवरिया जिले में येलो अलर्ट जारी किया गया है. बता दें कि मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक के लिए राज्य के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की गंभीर चेतावनी जारी की है.

यूपी के बेमौसम बारिश को लेकर बोले सीएम योगी
वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी में हो रही अतिवर्षा व ओलावृष्टि को लेकर निर्देश दिए हैं. सीएम ने निर्देश देते हुए कहा है कि प्रशासनिक अधिकारी निरंतर किसानों के सम्पर्क में रहें. बेमौसम बारिश ने किसानों का चैन छीना है. संबल के रूप में सरकार खड़ी है. फसलों के नुकसान का आकलन कराने के साथ ही समयबद्ध ढंग से मुआवजा दिलवाने को भी कहा है. साथ ही यह भी कहा है कि स्वयं किसानों के पास पहुंचने के साथ ही मातहतों को भी फील्ड में रखें जिलाधिकारी. शासन स्तर पर भी समन्वय रखने को कहा गया है. जनहानि, पशुहानि, घायलों व आपदा से प्रभावितों को भी मुआवजा दिलवाने को कहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP