पनीर का शौक पड़ सकता है भारी… इन गंभीर समस्याओं वाले लोग तुरंत बना लें दूरी, जानिए क्यों है खतरनाक?

Share to your loved once


Last Updated:

पनीर प्रोटीन और कैल्शियम का एक बेहतरीन स्रोत है. हालांकि, कुछ विशेष स्वास्थ्य स्थितियों में, इसका सेवन शरीर के लिए हानिकारक साबित हो सकता है. इसमें सोडियम और सैचुरेटेड फैट की मात्रा अधिक होने के कारण, यह कुछ लोगों के लिए पूरी तरह से नुकसानदायक हो सकता है.

इन गंभीर समस्याओं वाले लोग तुरंत बना लें दूरी, जानिए क्यों है खतरनाक?Zoom

पनीर में बहुत ज्यादा फैट होता है, जिससे दिल की बीमारी, कोलेस्ट्रॉल और पेट की समस्याएं बढ़ सकती हैं. जिन लोगों को पनीर से एलर्जी है, उन्हें पनीर खाने के बाद रिएक्शन हो सकता है, इसलिए सावधान रहें.
पनीर दूध से बनता है और इसमें बहुत प्रोटीन होता है. वेजिटेरियन लोगों का पसंदीदा खाना पनीर है. पनीर खाने से शरीर को जरूरी कैल्शियम मिलता है, जिससे हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत होती हैं. इसलिए लोग पनीर बहुत पसंद करते हैं. पनीर की डिमांड ज्यादा होने की वजह से कई होटल और रेस्टोरेंट में पनीर के अलग-अलग मेनू मिलते हैं. लेकिन पनीर खाना सभी के लिए सुरक्षित नहीं है, कुछ लोगों को इससे स्वास्थ्य समस्या हो सकती है.
पनीर में ज्यादा फैट होता है जिससे दिल की बीमारी, कोलेस्ट्रॉल और पेट की समस्याएं बढ़ सकती हैं. जिन लोगों को पनीर से एलर्जी है उन्हें इसे नहीं खाना चाहिए. इसलिए पनीर खाते वक्त सावधानी रखना सबसे अच्छा है.
पनीर कौन खा सकता है: पनीर प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर होता है, इसमें कई पोषक तत्व भी होते हैं, पनीर मजबूत हड्डियों और मांसपेशियों की ग्रोथ के लिए अच्छा है. बच्चों को पनीर देना सबसे अच्छा है, ये शारीरिक मजबूती और विकास में मदद करता है. गर्भवती महिलाएं ताजा पनीर खा सकती हैं, इसमें प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन होते हैं, जो बच्चे की ग्रोथ में मदद करते हैं. लेकिन गर्भवती महिलाओं को हमेशा ताजा पनीर ही चुनकर खाना चाहिए.
अगर आपको पनीर पसंद है तो उसे सही मात्रा में ही खाइए. पनीर खाने से ताकत मिलती है, हड्डियों और दांतों की सेहत बेहतर होती है और मांसपेशियां मजबूत होती हैं. लेकिन पनीर खाना हर किसी के लिए अच्छा नहीं होता. कुछ लोगों को पनीर खाते ही तुरंत रिएक्शन हो सकता है, इसलिए सावधान रहें.
कौन लोग पनीर नहीं खा सकते?: पनीर सेहत के लिए अच्छा होता है, लेकिन जिन लोगों को ज्यादा कोलेस्ट्रॉल है, उन्हें पनीर ज्यादा नहीं खाना चाहिए. गैस, एसिडिटी या पाचन की समस्या वाले लोग भी पनीर से दूर रहें, क्योंकि इसे पचाने में ज्यादा समय लगता है. जिन लोगों को दूध से एलर्जी है, उन्हें भी पनीर नहीं खाना चाहिए, क्योंकि खाने के तुरंत बाद रिएक्शन हो सकता है. अगर पनीर खाने के बाद आपको कोई समस्या हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें.
पनीर खाना आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा है, लेकिन इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए. रोज़ 50 से 100 ग्राम पनीर काफी है. ताजा और हेल्दी पनीर खाने से कई फायदे होते हैं. रात को पनीर न खाएं, इससे एसिडिटी और पाचन की समस्या हो सकती है.

About the Author

Rajvant Prajapati

With more than 4 years above of experience in Digital Media. Currently I am working with News 18. Here, I am covering Hyperlocal News, Agriculture, Lifestyle, Health & Wellness, Beauty, Fashion, Religion an…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP